खबर
Top News

एमओएस पर अपर आयुक्त अकड़े, प्रभारी भड़के

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 फ़रवरी 2026, 1:13 pm
शेयर करें:
एमओएस पर अपर आयुक्त अकड़े, प्रभारी भड़के

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम में राजस्व विभाग के अपर आयुक्त की मनमानी से मातहत कर्मचारियों की परेशानी बढ़ गई है। अपर आयुक्त ने अपनी अफसरशाही दिखाते हुए सभी एआरओ को निर्देश दिए हैं कि संपत्ति कर में एमओएस को भी शामिल कर टैक्स वसूला जाए।

अफसर द्वारा जारी इस फरमान की जानकारी एमआईसी सदस्य व निगम राजस्व प्रभारी को मिली तो वह अफसर की कार्यप्रणाली पर भड़क गए और दो टूक कहा कि जब तक महापौर कोई आदेश नहीं देंगे तब तक किसी भी संपत्ति कर में एमओएस को जोड़कर संपत्ति कर वसूल नहीं किया जाएगा।

नगर निगम में राजस्व विभाग के अपर आयुक्त और एआरओ के बीच की नूरा-कुश्ती लगातार जारी है। अपर आयुक्त अपनी अफसरशाही के बलबूते अपना प्रभाव जमाने के फेर में बेसिर-पैर के आदेश जारी कर एआरओ पर उनके आदेश के हिसाब से काम करने का दबाव बना रहे हैं, जब कि उनकी मनमानी को लेकर अब एमआईसी सदस्य व राजस्व प्रभारी निरंजन सिंह चौहान गुड्डू ने भी मोर्चा खोल दिया है।

बताया जाता है कि जब राजस्व प्रभारी चौहान को पता चला कि अपर आयुक्त शृंगार श्रीवास्तव ने सभी एआरओ को संपत्ति कर में एमओएस की खाली जमीन को जोड़कर संपत्ति कर वसूलने का आदेश दिया है तो उन्होंने बैठक में ही दो टूक अफसर को लताड़ते हुए कहा कि किसी भी संपत्ति में एमओएस नहीं जोड़ा जाएगा।

जब महापौर पुष्यमित्र भार्गव आदेश देंगे उसके बाद ही कोई कार्रवाई शुरू होगी। प्रभारी ने कहा कि एमआईसी में प्रस्ताव शामिल है कि किसी भी संपत्ति का एमओएस जोड़कर टैक्स वसूल नहीं किया जाएगा। जब तक उस प्रस्ताव पर निर्णय नहीं हो जाता है तब तक किसी तरह की नई कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।

इस तरह बैठक में अपर आयुक्त की अफसरशाही पर प्रभारी ने उन्हें हिदायत दी कि वह अफसरशाही न दिखाए। जब तक एमआईसी में कोई निर्णय नहीं होता तब तक इस मामले को होल्ड रखा जाए।

यह है मामला
बताया जाता है कि शासन ने पूर्व में एक आदेश जारी कर सभी नगरीय निकायों को निर्देश दिए हैं कि भवन निर्माण के दौरान एमओएस के नाम पर जो खाली जगह छोड़ी जाती है वह संपत्ति कर में शामिल की जाए। वर्षों पूर्व जारी यह आदेश अब तक राजस्व विभाग में दबाकर रखा गया, लेकिन मौजूदा अपर आयुक्त शृंगार श्रीवास्तव ने इस आदेश की अवमानना का जिम्मेदार सहायक राजस्व अधिकारियों को ठहराते हुए उन्हें संपत्ति कर में हेरफेर करने का जिम्मेदार बताना शुरू कर दिया।

इस बहाने अपर आयुक्त ने एआरओ पर दबाव बनाकर बाले-बाले एमओएस को संपत्ति कर में जोड़कर टैक्स वसूलने का आदेश जारी कर दिया। इसके चलते अधिकतर जोन पर एआरओ इस प्रक्रिया की शुरुआत कर चुके हैं।

ऐसे में एमआईसी सदस्य व निगम राजस्व प्रभारी निरंजन सिंह चौहान गुड्‌डू को इस आदेश की जानकारी मिली तो वह अफसर पर भड़क गए। अपर आयुक्त पर अफसरशाही के बलबूते मनमानी करने का आरोप लगाते हुए प्रभारी ने अभी किसी भी संपत्तिकर में एमओएस को जोड़ने से इंकार कर दिया।

फेरबदल का इंतजार
निगम राजस्व विभाग में लगातार जारी विवाद से निगम की साख को दाग लगने लगा है। अपर आयुक्त अपनी अफसरशाही के बलबूते अपना प्रभाव जमाने के फेर में मनमानी कर रहे हैं। वहीं उनकी कार्यप्रणाली से राजस्व विभाग की किरकिरी होने लगी है, लेकिन अब जब एमआईसी सदस्य व राजस्व प्रभारी ने अफसर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है तो ऐसे में यह चर्चा शुरु हो गई है कि अपर आयुक्त के हटने के बाद ही यह विवाद थम सकता है।

इसके चलते अपर आयुक्तों के कार्य विभाजन में निगमायुक्त क्षितिज सिंघल फेरबदल कर अपर आयुक्त से राजस्व विभाग छीन सकते हैं। वहीं यह चर्चा भी हो रही है कि यदि अफसर को हटाया तो वह उससे पहले कई एआरओ को हटाकर उनकी जगह अपने दागी चहेतों को कुर्सी पर बैठाने की कोशिश कर सकता है।

अफसर और प्रभारी अड़े: सूत्रों की मानें तो निगम राजस्व विभाग के अपर आयुक्त अपनी अफसरशाही के बलबूते एमओएस को संपत्ति कर में जोड़ने की जिद पर अड़े हुए हैं। इसके चलते राजस्व प्रभारी ने भी अफसर को मनमानी करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दे दी है। इससे अपर आयुक्त और एआरओ के बीच का विवाद अब तूल पकड़ गया है। इस मामले में एआरओ बीच में फंस गए हैं। वह अफसर का अदेश मानें की न मानें।

संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 7 hours ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 7 hours ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

about 7 hours ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 7 hours ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 7 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

about 7 hours ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

about 7 hours ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

about 7 hours ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

about 7 hours ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

about 8 hours ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 8 hours ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 8 hours ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 8 hours ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 8 hours ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 8 hours ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 8 hours ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 8 hours ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 8 hours ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 8 hours ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!