अभिनेता सोनू सूद ने की अनिका का जीवन बचाने की अपील: पूरे शहर में चल रहा जीवन बचाने का अभियान; हर कोई मदद के लिए आ रहा आगे
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दो साल की मासूम अनिका शर्मा का जीवन बचाने के लिए कल फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने भी अपील की। अपनी मार्मिक अपील में उन्होंने बच्ची का जीवन बचाने के लिए हरसंभव मदद देने का आग्रह किया। उधर, बेबी अनिका का जीवन बचाने के लिए कल शहर में विभिन्न स्थानों पर कैंपेन चली और राशि एकत्र की गई। लोग बच्ची के हमदर्द बनकर खुद आगे आ रहे हैं और मदद दे रहे हैं।
ये अभियान अब एक आंदोलन का रूप ले चुका है। ऐसा आंदोलन जो शायद ही पहले कभी इंदौर में हुआ हो। एक मासूम के जीवन की रक्षा करने के लिए चल रहे अब तक के सबसे बड़े अभियान में बच्चों से लेकर बड़ों तक और गरीब से लेकर अमीर तक सभी अपना सहयोग दे रहे हैं।
इस अभियान के संयोजक अनीश पांडे ने बताया कि अब तक सवा दो करोड़ से ज्यादा राशि एकत्र हो चुकी है, लेकिन लक्ष्य बहुत बड़ा है। कुल 9 करोड़ रुपए एकत्र करना है। बेबी अनिका स्पाइनल मस्कुलर एट्राफी (एसएमए) टाइप 2 नामक दुर्लभ बीमारी से जूझ रही है, जिसका इलाज एकमात्र इंजेक्शन ही है, जो अमेरिका से आता है और जिसकी कीमत 9 करोड़ रुपए है।
इंदौर के कई नेताओं ने वादा तो किया, लेकिन पूरा नहीं किया- बालिका की मां सारिका शर्मा इंदौर की हैं, जिनकी शादी प्रवीण शर्मा निवासी ब्यावरा (राजगढ़) से हुई है। वहां के सांसद रोडमल नागर की पहल पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 75 लाख रुपए की राशि मंजूर की है। पर्याप्त राशि एकत्र करने की अपेक्षा के साथ पूरा परिवार इंदौर आ गया है और बालिका अनिका का जीवन बचाने के लिए मदद की अपेक्षा कर रहा है।
उनके मन में टीस है कि इंदौर के कई नेताओं ने वादा तो किया, लेकिन पूरा नहीं किया। इनमें मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला और भाजपा नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा भी शामिल हैं। मिश्रा ने तो मीडिया में बाइट भी दी कि वे मदद करवा चुके हैं, जबकि सच्चाई इसके उलट है। कोई मदद नहीं हुई है।
मासूम का जीवन बचाना हम सबकी जिम्मेदारी- बहरहाल, बच्ची का जीवन बचाने के लिए जिससे जो बन पड़ रहा है, वो प्रयास कर रहा है। फ्यूजन इवेंट्स के संचालक सुनील अग्रवाल ने कलर्स टीवी के बहुचर्चित सीरियल बिगबॉस में बिगबॉस की आवाज देने वाले विजय विक्रमसिंह के बाद अब फिल्म अभिनेता सोनू सूद से भी अपील जारी करवाकर बेबी अनिका के लिए मदद का आग्रह किया है।
उन्होंने कहा कि मासूम का जीवन बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। वो गंभीर बीमारी से जूझ रही है और उसके जीवन की रक्षा करने के लिए मदद दें। उल्लेखनीय है कि सोनू ने लॉकडाउन के दौरान महाराष्ट्र में फंसे मजदूरों को अपने खर्च पर उनके घर भिजवाया था। इसके लिए उनकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई थी।
हर तबके के लोग आ रहे मदद के लिए
बेबी अनिका की मदद के लिए हर तबके के लोग आगे आ रहे हैं। कल विनोद यादव बब्बू, नीतेश ठाकुर की टीम ने जनता क्वार्टर में कैंपेन चलाया। वे गली-गली घूमे और मदद की अपील की। बड़ी संख्या में लोगों ने मदद का हाथ बढ़ाया। महिलाओं में बेबी अनिका का दर्द अधिक दिखा।
इसी तरह एक और अभियान हिंद रक्षक ग्रुप ने भी चलाया और करीब 7000 रुपए एकत्र किए। उनके अलावा अन्य जगहों पर भी बेबी अनिका के लिए मदद की राशि एकत्र करने का अभियान चलाया जा रहा है। पांडे ने बताया कि लक्ष्य बहुत बड़ा है और हम आज मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मिलेंगे और उनके सामने बेबी की स्थिति को रखकर मदद का आग्रह करेंगे।
आप भी कर सकते हैं मदद
बेबी अनिका शर्मा की मदद के लिए लोग इस अभियान के संयोजक अनीश पांडे से मोबाइल नंबर 8319931567 पर संपर्क कर रहे हैं। विभिन्न संगठन भी इसी नंबर पर संपर्क कर उन्हें बुलाकर यथा
संभव मदद प्रदान कर सकते हैं।
संबंधित समाचार

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

कम बारिश के बाद अलर्ट:दिसंबर तक शुरू होंगी नई पानी की टंकियां; गरबा पंडालों से जल संरक्षण का संदेश देगा निगम

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन तेज:विपक्षी नेता बस से जंतर-मंतर रवाना

बीजेपी के कार्यक्रम के बीच सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:मंत्री-विधायक के सामने महिला वर्कर ने जोड़े हाथ; कहा- 10 हजार में परिवार चलाना मुश्किल

मंत्रीजी को लगा ‘अंतर्वस्त्र’ खरीदी का अनोखा शौक!

वीआईपी नंबरों की नीलामी में घमासान:इतने दावेदार आमने-सामने; अंतिम दिन मुकाबला और बढ़ने की संभावना

स्वस्थ समाज निर्माण ही हमारा संकल्प, रमेश मेंदोला:सेवा संकल्प अभियान; विधानसभा क्षेत्र-2 में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

प्रदेश की विशेषताओं को बढ़ावा देने में करेंगे मदद:एमपीटीएम-2026 में इन्फ्लुएंसर्स से संवाद

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम:मशाल लेकर बोले; गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

भ्रष्टाचार…आईडीए की सड़क बनने से पहले ही उखड़ने लगी:तुलसी नगर चौराहे से बीसीएम पैराडाइज तक बन रहे मार्ग में ठेकेदार कर रहा लीपापोती

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी:धूप में चादर ओढ़कर डटे युवा; आज से शुरू किया जाएगा हस्ताक्षर अभियान

कचरे के ढेर के बीच महापौर के पोस्टर लगाकर कांग्रेस का प्रदर्शन:सफाई मित्रों के नियमितीकरण; समान वेतन और अनुकंपा नियुक्ति समेत 10 मांगें उठाईं

देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर:वायरल होते ही निगम ने उठाया ढेर; 24 घंटे से जमा कचरा कुछ घंटों में साफ

हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली:मंत्री से शिकायत; वन विभाग के सिंडिकेट का खुलासा

कम बारिश ने बढ़ाई चिंता:गर्मियों में जलसंकट का खतरा; निगम ने 6 महीने की तैयारी शुरू की

फरियादी की शिकायत पर आज होगा मुख्य हमलावरों पर केस दर्ज:व्यापारी पर हमला करने वाले दो बदमाशों को भेजा गया जेल

मर्डर वेपन को लेकर टीआई वर्मा को हाई कोर्ट से राहत:विभागीय जांच पर रोक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!