सीएचएल अस्पताल पर कार्रवाई से मचा हड़कंप: वार्ड 45 की पार्षद सोनिला मिमरोट ने संभाला मोर्चा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट,इंदौर।
एलआईजी स्थित सीएचएल अस्पताल प्रबंधन की मनमानी से बड़े पैमाने पर निर्माण किया जा रहा है। इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों की जान को खतरा बढ़ गया है। वहीं अस्पताल में पार्किंग न होने से वाहन सड़क पर खड़े रहते हैं, जिससे आसपास के रहवासी परेशान हो रहे हैं।
कई बार अस्पताल प्रबंधन को चेतावनी देने के बाद भी जब वह नहीं माना तो सोमवार को वार्ड पार्षद निगम अमले के साथ मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने निर्माण कार्य बंद कराने के साथ ही सड़कों पर खड़े वाहन हटवाए और दीवार पर खुद ही लिखा कि वाहन खड़े करना मना है।
एलआईजी स्थित सीएचएल अस्पताल प्रबंधन द्वारा मनमाने तरीके से अवैध निर्माण कराया जा रहा है। इस मामले का खुलासा फर्स्ट ने जनहित में खुलासा किया। खुलासा फर्स्ट की खबर का असर है कि सोमवार को निगम ने कार्रवाई कर वाहन और गुमटियां हटवा दीं। इस मौके पर वार्ड पार्षद सोनिला मिमरोट निगम अमले के साथ पहुंचीं और अस्पताल प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ खड़े रहकर कार्रवाई कराई।
निर्माण को रिनोवेशन बताकर पल्ला झाड़ लिया
ज्ञात रहे कि तत्कालीन निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव ने निर्माण पर रोक लगाते हुए जांच के निर्देश दिए, लेकिन निगम जोन 9 के अफसरों ने मिलीभगत कर निर्माण को रिनोवेशन बताकर पल्ला झाड़ लिया।
इससे निर्माण कार्य फिर शुरू हो गया। मामला सीएमएचओ डॉ. माधव हासानी के पास पहुंचा तो उन्होंने पंद्रह दिन का समय दिया, लेकिन वह समय सीमा भी बीत गई, लेकिन निर्माण कार्य बंद नही हुआ।
हाल ही में खुलासा फर्स्ट ने नियम विरुद्ध किए जा रहे निर्माण का मामला फिर प्रकाशित किया तो महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अस्पताल प्रबंधन को चेतावनी देते हुए निर्माण कार्य तत्काल रोकने के निर्देश दिए। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने कुछ दिन काम बंद रखा, लेकिन फिर शुरू कर दिया।
इस बीच वार्ड 45 की पार्षद सोनिला मिमरोट ने भी निगमायुक्त से शिकायत की। वहीं बड़ी संख्या में रहवासियों ने पार्षद से कॉलोनी की सड़कों पर वाहन खड़े रहने से आने-जाने में परेशानी और गंदगी की शिकायत की।
इससे नाराज पार्षद मिमरोट सोमवार को निगम अमला साथ लेकर सीएचएल अस्पताल पहुंच गईं और सड़कों पर खड़े वाहन हटवाना शुरू कर दिए। निगम की कार्रवाई होती देख अस्पताल में हड़कंप मच गया।
वाहन और गुमटियां: वार्ड 45 की पार्षद सोनिला मिमरोट ने बताया कि सड़क पर दो और चार पहिया वाहनों के खड़े होने से आवाजाही भी मुश्किल हो जाती है। अस्पताल प्रबंधन ने मनमानी करते हुए पार्किंग की जगह टीनशेड लगाकर उस पर अपने कार्यालय बना लिए हैं।
इससे अस्पताल पहुंचने वाले परेशान होते हैं। इसके चलते अस्पताल प्रबंधन को चेतावनी दी गई है कि अब सड़क पर वाहन खड़े नहीं होना चाहिए। यदि दोबारा सड़क पर पार्किंग बनाई तो वाहन जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह अस्पताल के सामने लगी गुमटियां भी पार्षद ने हटवा दीं। वहीं मौके पर पार्षद ने खुद ही दीवार पर लिखा कि यहां वाहन खड़े करना मना है।
जमकर हंगामा हुआ: सीएचएल अस्पताल के आसपास खड़े वाहनों को हटाने की कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ। अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने कार्रवाई रोकने का प्रयास किया, लेकिन निगम के अमले के साथ मौजूद पार्षद सोनिला मिमरोट के आगे किसी की नहीं चली।
पार्षद ने सड़कें खाली कराईं और अस्पताल प्रबंधन को भी चेतावनी दे दी कि निगम की अनुमति के बिना किसी तरह का निर्माण किया गया, जिससे मरीजो को परेशानी हो तो खैर नहीं होगी।
पार्किंग की जगह निर्माण: पार्षद सोनिला मिमरोट ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही का आलम यह है कि अस्पताल में सैकड़ों मरीज भर्ती हैं इसके बाद भी भारीभरकम मशीनों से वह दीवारों में ड्रिल करा रहा है।
इससे पूरी बिल्डिंग थरथराती है। करीब 60 साल पुरानी बिल्डिंग में निर्माण करने के लिए निगम से अनुमति भी नहीं ली गई है। जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा होने का खतरा बढ़ गया है।
गंदगी और बदबू: पार्षद मिमरोट ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि चिकित्सकीय कचरे की बदबू हर तरफ फैलती रहती है। इससे आसपास के रहवासी परेशान हो रहे हैं।
अस्पताल में गंदगी बढ़ती जा रही है। लोग परेशान होकर शिकायत करते हैं, लेकिन अस्पताल प्रबंधन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इससे निगम टीम बुलाकर खुद ही कार्रवाई कराई।
तत्काल काम बंद करने की चेतावनी दी: गौरतलब है कि सीएचएल अस्पताल में अधिकतर मरीज हार्ट पेशेंट पहुंचते हैं। ऐसे में तेज आवाज के साथ चलने वाली मशीनों से होने वाले शोर से वह परेशान होकर शिकायत करते हैं, लेकिन मरीज व परिजन की शिकायतों को अनसुना कर दिया जाता है।
अस्पताल की बिल्डिंग के भीतरी भाग में भी तोड़फोड़ के साथ निर्माण कार्य जारी हैं। इससे यह माना जा रहा है कि अब अस्पताल प्रबंधन द्वारा अवैध निर्माण कराना आसान नही होगा।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!