नाबालिग के मोबाइल से पकड़ाया आरोपी, खेत से बरामद हुए पंजे: डबल चौकी में तेंदुए की हत्या का खुलासा
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देवास जिले के डबल चौकी इलाके में तीन वर्षीय नर तेंदुए की हत्या के मामले का वन विभाग ने खुलासा कर दिया है। आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर उसके खेत से तेंदुए के काटे गए पंजे बरामद किए गए।
जांच में पता चला कि तेंदुआ जंगली सूअर पकड़ने के लिए लगाए गए क्लच वायर के फंदे में फंस गया था, जिससे उसे गंभीर चोट लगने और अधिक रक्तस्राव से मौत हो गई। डीएफओ प्रदीप मिश्रा ने बताया कि आरोपी दिनेश आदतन ऐसा करता रहा है। मामले में मोड़ तब आया जब ग्रामीणों ने बताया कि आरोपित के नाबालिग बेटे के मोबाइल में तेंदुए का फंदे में फंसा हुआ वीडियो था, जिसमें तेंदुआ जिंदा दिख रहा था। इससे स्पष्ट हुआ कि जिस स्थान पर शव मिला, वहां उसकी मौत नहीं हुई थी।
वन विभाग के डॉग स्क्वाड ने आरोपित के घर पर छापा मारा, जहां से कुल्हाड़ी, पेचकस, प्लायर और एयरगन जब्त हुए। ये सभी उपकरण तेंदुए के अंग काटने के लिए उपयोग किए गए थे। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि पंजों को बेचने के लिए उसने खेत में दबा दिया था, बाद में विभाग ने खेत की खुदाई कर पंजों को बरामद किया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने तेंदुए के दांत निकालने की भी कोशिश की, लेकिन डरकर शव को नाली में फेंककर फरार हो गया। वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

पुलिस कार्रवाई के दौरान मची भगदड़:नदी में कूदे लोग; कई की डूबने से मौत

नियमितीकरण की मांग पर सफाईकर्मियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन:निगम मुख्यालय का घेराव; गेट पर बैठे कर्मचारी बोले- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

देखिये वीडियो, रोड पर चलती सरकारी बस में अचानक लगी आग:मौके पर मची अफरा-तफरी; जनहानि की सूचना नहीं

16 वर्षीय छात्र की मौत:स्कूल बस पकड़ने के दौरान अचानक जमीन पर गिरा; कार्डियक अरेस्ट से गई जान

दूषित पानीकांड की जांच रिपोर्ट से मचा बवाल:टेंडर से पाइपलाइन तक कई स्तरों पर लापरवाही; इतने दिनों की देरी पर उठे सवाल

मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत:वायरल के सैकड़ों मरीज रोज पहुंच रहे अस्पताल; एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके:धुआं निकलते ही चालक ने रोकी गाड़ी; तीनों सवार कूदकर बचे

कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची:पैर पर चढ़ा पहिया; सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हुआ खुलासा

देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश:सड़क पर बैठे विपक्षी सांसद; इस नेता के हाथ में पोस्टर- ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’

देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ:इतने बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई; इतने लोग गिरफ्तार, मीडियाकर्मियों को रोका

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!