एक युवक को चाकू मारा, दूसरे से मारपीट कर कपड़े फाड़े: अलग-अलग थाना क्षेत्र में मारपीट व चाकूबाजी की दो वारदातें
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में बदमाशों द्वारा दो युवकों से मारपीट और धमकाने की वारदातें हुईं। पहले मामले में आजाद नगर पुलिस ने मोईन खान निवासी प्रेम नगर की शिकायत पर तीन बदमाशों के खिलाफ चाकूबाजी व धमकाने का केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक फरियादी ने बताया वह कोहिनूर कॉलोनी में खड़ा था, तभी परिचित हिमायूं उर्फ भाईजान निवासी मीना पैलेस, कालू और आफताब आए और पुराने विवाद को लेकर गालीगलौज करने लगे।
विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया और धमकाते हुए फरार हो गए कि आइंदा बात की तो जान से खत्म कर देंगे।
इधर, एरोड्रम थाने में आदित्य खतवासे निवासी नंदन नगर ने शिकायत दर्ज कराई कि वह सिटी इस्कॉन स्कूल के पास खड़ा था, तभी टू-व्हीलर पर आए दो बदमाशों ने उसे थप्पड़ मारे और गालियां देने लगे।
विरोध करने पर आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और धमकाया कि हम यहां के बदमाश हैं। फिर नजर आया तो जान से मार देंगे। दोनों मामलों में संबंधित थाना पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है।
टोकने पर युवक को चाकू मारा, जान से मारने की धमकी
इंदौर। पलासिया थाना क्षेत्र में गीता भवन चौराहा पर खड़े एक युवक पर रिक्शा में बैठे कुछ बदमाशों ने गालीगलौज कर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक आशीष कुशवाहा की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। फरियादी ने बताया वह गीता भवन चौराहा पर दोस्तों के साथ खड़ा था, तभी रिक्शा (एमपी 09 आरएस 7189) में बैठे कुछ युवक जोर-जोर से गालियां देने लगे।
उसने व दोस्तों ने उन्हें गालियां देने से रोका तो सभी रिक्शा से उतरकर बोले तूने हमें गाली देने से कैसे रोका। इसी दौरान एक आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। आशीष के दोस्त सार्थक ने बीचबचाव किया तो हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए कि अगली बार दिखे तो जान से खत्म कर देंगे। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!