घर लौट रहे युवक पर हमला, होस्टल-घर-सड़क तक खूनखराबा: शहर में चाकूबाजों का खौफ, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक के बाद एक हमले
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि दुकान, होस्टल, घर और सड़क हर जगह चाकू चला रहे हैं। बीते 24 घंटे में शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मारपीट और चाकूबाजी के कई सनसनीखेज मामले सामने आए हैं।
पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में विजयनगर थाने में पीयूष तिवारी निवासी श्रीराम नगर ने बताया कि वह भूसा मंडी सर्विस रोड पर स्थित अपनी समोसे की दुकान बंद कर घर लौट रहा था, तभी तीन युवक आए और पकड़कर बोले हमें शिवांश द्विवेदी ने भेजा है।
पीयूष के अनुसार शिवांश उसके गांव का रहने वाला है, जिससे 2-3 दिन पहले विवाद हुआ था। तीनों आरोपियों ने मिलकर बेरहमी से मारपीट की और नुकीले हथियार से हमला कर फरार हो गए।
दूसरे मामले में लसूड़िया थाने में कृष्णकांत कुमार निवासी स्कीम नंबर 78 ने बताया कि वह होस्टल में ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान होस्टल में रहने वाला यीशु पटेल और उसका दोस्त अमन चौधरी जबरन अंदर जाने की जिद करने लगे। मना करने पर अमन चला गया। थोड़ी देर बाद साथियों के साथ लौटकर गालियां दीं, मारपीट की और चाकू मारकर फरार हो गया।
तीसरे मामले में हीरानगर थाने में अजय यादव निवासी न्यू गौरी नगर ने बताया कि उसका भाई विजय घर आया और बोला कि वीरेंद्र पटेल उसे मार रहा है। जब अजय ने विरोध किया तो वीरेंद्र ने गालियां दीं और चाकू मार दिया। बीच-बचाव करने आई मां पर भी चाकू से हमला कर घायल कर दिया।
घर में घुसकर चाकू अड़ाकर दी धमकी
बाणगंगा क्षेत्र में घर में घुसकर चाकू अड़ाकर, एक ही परिवार के तीन बदमाशों ने बीच बचाव करने आई महिला को पत्थर से कर दिया। घायल लक्ष्मण सिंह निवासी गोपाल कंपाउंड ने बताया कि उसका परिचित गौरव तिवारी, अपने साथी गणेश और सौरभ तिवारी के साथ घर में घुस आया।
गालियां देते हुए बोला तेरा सेठ गोपाल मेरा फोन क्यों नहीं उठा रहा। जब लक्ष्मण ने कहा कि दूसरा नंबर नहीं है तो पेट में चाकू मार दिया। बाद में पत्नी बाहर भागी तो आरोपी उसे भी पकड़कर पत्थर से मारकर घायल कर गए।
इसी प्रकार परदेशीपुरा थाने में पवन सिंह निवासी यशोदा नगर ने बताया कि वह गौरी नगर जा रहा था, सफेद मंदिर के पास एक व्यक्ति ने लिफ्ट मांगी। बाइक न रोकने पर उसने गालियां दीं, मारपीट की और फरार हो गया।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!