सुरक्षा और सबक की अनूठी पहल: छोटे भाई को बाइक दुर्घटना में खोया; अब स्वयं के खर्च से जरूरतमंदों को 1000 हेलमेट का वितरण कर रहे ‘युग’
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
धार के बुलेट शो रूम संचालक युग खंडेलवाल ने सड़क सुरक्षा को लेकर अनूठी पहल की है। शुरुआत गंधवानी से हो गई है। पहले चरण में गंधवानी में 234 हेलमेट का वितरण किया गया, यह हेलमेट रहवासियों व वनवासी क्षेत्रों में दिए गए। युग ने बताया कि तीन साल पहले 17 वर्षीय छोटे भाई वासु खंडेलवाल निवासी तिरला अपने मित्रों के साथ बाइक से स्कूल से घर लौट रहा था, हाईवे पर अचानक बाइक की टक्कर होने से वासु को सिर पर गहरी चोट लगने से मौत हो गई थी। तब से युग ने मन बना लिया था जरूरतमंद बाइक चालकों को हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित करेंगे।
युग ने बताया कि इस अनूठी पहल में केवल जरूरतमंद बाइक चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरण किया जा रहा है, इनका चयन विभिन्न वाहन का आरसी कार्ड, लाइसेंस अन्य प्रक्रिया को जांच कर दिया जा रहा है। तीन चरणों में हेलमेट वितरित किए जाएंगे, पहला चरण गंधवानी से शुरू हुआ है। दूसरा चरण धार मुख्यालय पर रहेगा, तीसरा चरण जल्द तय किया जाएगा।
हर किसी को लेना चाहिए प्रेरणा
शनिवार दोपहर 12 बजे के बाद गंधवानी में निःशुल्क हेलमेट वितरण समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा सरदार सिंह मेड़ा ने कहा कि इस तरह की अनूठी पहल से सीख लेना चाहिए, जिस तरह युग ने अपने भाई स्मरण में बीड़ा उठाया है वाकई सराहनीय कदम है।
शासन और प्रशासन को आगे आने के लिए पत्र लिखा जाएगा। विशेष अतिथि टीआई प्रदीप खन्ना, तहसीलदार मुकेश मालवीय, भाजपा जिला मंत्री विकास मेहरावल, अमित खंडेलवाल, सुधीर पांडे ने संबोधन दिया। युग ने बताया कि नर्मदा मोटर्स द्वारा इस अनूठी पहल को लगातार संचालित किया जाएगा।
संबंधित समाचार

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!