तेज रफ्तार इनोवा ने चाय की गुमटी को रौंदा: 2 युवकों की मौत; नाराज परिजनों ने लगाया जाम
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
एक तेज रफ्तार एसयूवी इनोवा कार ने सड़क किनारे स्थित चाय की गुमटी पर खड़े चार लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आई हैं।
बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा
यह हादसा जबलपुर से करीब 35 किलोमीटर दूर ग्राम सदाफल के पास रविवार देर शाम हुआ। जानकारी के अनुसार, इनोवा कार जबलपुर से अमरकंटक की ओर जा रही थी।
इसी दौरान सदाफल से कुंडम की ओर आ रहे बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार सीधे सड़क किनारे बनी चाय की टपरी में जा घुसी।
टक्कर इतनी तेज कि कई वाहन भी चपेट में आए
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने गुमटी में घुसने से पहले सड़क किनारे खड़े 3 से 4 वाहनों को भी टक्कर मारी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग चीख-पुकार करने लगे।
मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम
हादसे में गंभीर रूप से घायल युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से जबलपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान सोमवार दोपहर उनकी मौत हो गई।
मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष दीपक महोबिया और आकाश विश्वकर्मा के रूप में हुई है। दोनों युवक चाय की गुमटी पर खड़े होकर चाय पी रहे थे। जैसे ही उनकी मौत की खबर कुंडम क्षेत्र में फैली, पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया।
ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
घटना से नाराज ग्रामीणों ने जबलपुर–अमरकंटक मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि भले ही हाईवे का निर्माण हो रहा है, लेकिन यह इलाका रिहायशी है और यहां स्पीड ब्रेकर और सुरक्षा उपाय होना बेहद जरूरी था।
पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया
हादसे की सूचना मिलते ही कुंडम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी। एएसपी के अनुसार, कार सवार डिंडौरी जिले के निवासी हैं, जो किसी निजी काम से जबलपुर आए थे और लौटते समय यह हादसा हुआ।
घायलों का इलाज जारी
इस दुर्घटना में दीपक और शरद नामक दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज फिलहाल एक निजी अस्पताल में जारी है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!