लापता मतदाताओं के नाम जानने के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान: पूर्व पार्षद दिलीप कौशल के नेतृत्व में छावनी चौराहे पर नागरिकों ने मांगी वोट की सुरक्षा
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अंतर्गत जिले के 100% सर्वे के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) द्वारा जारी रिपोर्ट अनुसार 09 विधानसभा क्षेत्रों में 5 लाख 58 हजार मतदाता मौके पर नहीं मिले, जिनमे 41,625 मृत, 2,68,303 दर्ज पते पर लापता, 2,03,834 शिफ्टेड, 19,154 रिपीटेड व 25,962 अन्य हैं।
पूर्व पार्षद दिलीप कौशल ने बताया गत विधानसभा चुनाव 2023 में 09 विधानसभा के नतीजों में हार-जीत का अंतर कुल 4,17,717 वोटों का रहा है, जिनमें देपालपुर में 13698, इंदौर-1 में 57939, इंदौर-2 में 107047, इंदौर-3 में 14757, इंदौर-4 में 69837, इंदौर-5 में 15671, महू में 34392, राऊ में 35522 तथा सांवेर में 68854 कुल 4,17,717 का रहा है, जबकि इस वर्ष एसआईआर कार्यक्रम अंतर्गत मौके पर नहीं मिलने वाले मतदाताओं की संख्या 5.58 लाख है, जिनके गणना-पत्रक (फार्म) निवेदन के बाद भी वापस नहीं बुलाए गए हैं और मौका पंचनामा भी नहीं बयाया गया है,
एसआईआर की स्टेटस रिपोर्ट अनुसार सभी विधानसभा क्षेत्रों का 100% सर्वे पूर्ण हो चुका है, जिसके बाद भी जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा सर्वोच्य न्यायालय द्वारा दिनांक 14-08-25 को बिहार राज्य के संबंध में दिए गए आदेश की अवहेलना करके मौके पर नहीं मिलने वाले मतदाताओं के नाम और उनका विवरण सार्वजनिक नहीं किया है, जिसके कारण मतदाता सूची में वोट चोरी की संभावना बढ़ गई है, विगत 30 दिनों से चल रहा एसआईआर कार्यक्रम में किए गए सर्वे में जो मतदाता मौके पर नहीं मिले हैं, वह मतदाता अंतिम दौर में एकाएक प्रकट होने की संभावना है।
वोट की सुरक्षा की मांग: छावनी चौराहे पर लापता मतदाताओं के नाम सार्वजनिक करने, पंचनामा बनाने आदि के लिए हजारों लोगों ने हस्ताक्षर किए। कौशल ज्ञापन की प्रति भारत निवचन आयोग को भेजकर मौके पर न मिलने वाले मतदाताओं के सम्बन्ध में विधिक कारवाई की मांग करेंगे।
हस्ताक्षर अभियान में रवि गुरनानी, सोनिला मिमरोट, विनीत ठाकुर, कमल वर्मा, राम यादव, शैलू सेन, सुनील डामोर, दिलीप बामनिया, देवेन्द्र चौहान, विनोद जगताप, मिथुन यादव आदि मौजूद थे।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!