निगम में 6 करोड़ का स्विमिंग पूल घोटाला: नेहरु पार्क स्विमिंग पूल निर्माण में निगम अधिकारी; नेता और ठेकेदार की मिलीभगत से घटिया निर्माण उद्घाटन से पहले ही टूटा
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम द्वारा नेहरू पार्क में करीब छह करोड़ रुपए की लागत से स्विमिंग पूल का निर्माण कराया जा रहा है। स्विमिंग पूल बनने से पहले ही उसके घटिया निर्माण का खुलासा हो गया। इससे निगम में हड़कंप मच गया है। लोग चटकारे लेकर छह करोड़ के स्विमिंग पूल घोटाले की चर्चा कर रहे हैं।
नगर निगम अफसर, नेता और ठेकेदारों की मिलीभगत से नेहरू पार्क में बनाए जा रहे स्विमिंग पूल के घटिया निर्माण का खुलासा हो गया है। बताया जाता है कि स्विमिंग पूल का निर्माण इसी माह पूरा होना था और 25 दिसंबर को महापौर पुष्यमित्र भार्गव इसका उदघाटन करने वाले थे, लेकिन निर्माणाधीन स्विमिंग पूल में पानी भरा जाता, उससे पहले ही उसके निर्माण की परतें उखड़ना शुरू हो गई।
जगह-जगह टाइल्स टूटने और उखड़ने लगी। इस मामले का खुलासा होते ही निगम में हड़कंप मच गया। हर कोई महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव से इस घटिया निर्माण की शिकायत कर जबाब मांगने लगे।
इससे मौजूदा में निगम गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि स्वीमिंग पूल निर्माण के नाम पर एक बार फिर निगम अफसर, नेता और ठेकेदार ने घोटाला कर दिया।
इनका कहना है
स्विमिंग पूल निर्माण को लेकर एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया का कहना है कि ठेकेदार ने पहले टाइल्स लगाए फिर निर्माण किया इस कारण टाइल्स पर मलबा गिरने से वह खराब हो गए हैं।
उनको हटाकर नए टाइल्स लगाए जाएंगे। इसी तरह जनकार्य प्रभारी राजेंद्र राठौर का कहना है कि मरम्मत का जिम्मा ठेकेदार का है वही खराब टाइल्स अपने खर्च से बदलेगा।
जांच पर सवाल
नगर निगम के इंजीनियरों की निगरानी में किए जा रहे स्विमिंग पूल निर्माण को लेकर चर्चाओं का दौर लगातार जारी है। लोग कह रहे है कि जब ठेकेदार निर्माण कार्य कर रहा था तो निगम के इंजीनियर जांच करने नहीं गए।
जब ठेकेदार ने मनमाने तरीके से निर्माण कर लिया उसके बाद उसकी लीपापोती की जा रही है। इसके लिए पूरी तरह निगम अधिकारी जिम्मेदार है। यही वजह है कि घटिया निर्माण का उपयोग होने से पहले ही उसकी मरम्मत की जा रही है।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!