बायपास पर झपकी ने ले ली मरीज की जान: सामने आ रही कार से भिड़ी टैक्सी
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सोमवार तड़के तेजाजी नगर बायपास पर दर्दनाक हादसा हुआ, जहां दो कारों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में इलाज के लिए इंदौर लाए जा रहे एक मरीज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों कारों में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
तेजाजी नगर टीआई देवेंद्र मरकाम के अनुसार सपेरा कॉलोनी के सामने तड़के हुए हादसे में सनावद से इंदौर आ रही स्विफ्ट डिजायर टैक्सी (एमपी-09-जेडएस-9317) और रतलाम से आ रही कार एमपी-43-सीबी-3176 की आमने-सामने भिड़ंत हुई। टैक्सी में सवार परिजन एक मरीज को इलाज के लिए ला रहे थे।
टैक्सी चालक को अचानक झपकी आने से वाहन अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही कार से टकरा गया। टैक्सी में सवार भल्लाजी पिता लक्ष्मणजी, निवासी मोरोद (सनावद) की मौत हो गई जबकि ओमप्रकाश पिता आलोकचंद (45) निवासी सनावद, पवन पिता भल्ला (22), और चेतराम पिता बेरारीलाल (50), कार का चालक अरबाज पिता अफजल खान निवासी बड़ौद (सनावद) घायल हुए हैं।
वहीं दूसरी कार में सवार मिथुन यतिन कोठरी (27) निवासी अंधेरी, मुंबई और सलोनी पंड्या (35) निवासी गुजरात और चालक अमन पिता रशीद (28) निवासी उज्जैन घायल हुए हैं। यह कार उज्जैन से हायर कर पंड्या दर्शन के लिए ओंकारेश्वर जा रहे थे।
सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और कारों में फंसे घायलों को बाहर निकालकर तत्काल एमवाय अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त कारों को जब्त कर लिया है और मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!