खबर
टॉप न्यूज

चलता-फिरता खतरा: 7 सीटर को बना डाला 17 सीटर ‘मॉन्स्टर’

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

30 नवंबर 2025, 1:03 pm
शेयर करें:
चलता-फिरता खतरा

इंदौरी जुगाड़: तीन पहियों पर 12 फीट लंबा ई-रिक्शा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर
शहर की सड़कों पर मौत को खुलेआम दावत देने वाली लापरवाही का ताजा नमूना यशवंत रोड चौराहे पर पकड़ में आ गया, जब यातायात पुलिस की रुटीन चेकिंग में एक मोडिफाइड और खतरनाक ई-रिक्शा ने पूरे विभाग को चौंका दिया।

अक्टूबर में खरीदी गई इस ई-रिक्शा को जुगाड़ू चालक ने सात से सीधे 15-17 सीटर में तब्दील कर दिया था और हैरानी की बात ये कि महीनों से यह बिना नंबर प्लेट, बिना बीमा, बिना फिटनेस के सड़क पर दौड़ रही थी।

जैसे ही इस बिना नंबर की ई-रिक्शा को रोका गया तो पहली नजर में यह पुराने ‘मैजिक’ के अवैध वर्जन जैसी दिखाई दी, लेकिन अंदर झांकते ही नजर आया कि पीछे की पूरी सीट को काट-छांटकर ऐसा जुगाड़ किया गया है कि दोनों ओर अतिरिक्त सवारियां ठूंस-ठूंसकर बैठाई जा सकें। दुर्घटना की स्थिति में यात्रियों की जान का सीधा सौदा तैयार था।

10 अवैध ‘लंबी’ ई-रिक्शा धड़ल्ले से दौड़ रहीं शहर की सड़कों पर
ड्यूटी पर मौजूद सूबेदार सैयद काजिम हुसैन रिजवी ने बिना देर किए वाहन जब्त कर लिया। रिजवी के अनुसार बाहर से देखने में सामान्य लगी, लेकिन अंदर पूरा अवैध मोडिफिकेशन था। यह मूसाखेड़ी के देवेंद्र विश्वकर्मा की बताई गई है और यह असल में मैजिक वैन का ई-रूप है।

सूत्रों के मुताबिक इसी मॉडल की करीब 10 अवैध ‘लंबी’ ई-रिक्शा इंदौर की सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रही हैं। जहां सामान्य ई-रिक्शा 8–9.75 फीट लंबी होती है, वहीं यह ‘मॉन्स्टर ई-रिक्शा’ 11.7 फीट लंबी है, जो साफ दर्शाता है कि नियमों को रौंदते हुए बिना रोकटोक अवैध परिवर्तन किए गए हैं।

रूट तय नहीं… किराया मनमर्जी का…
ई-रिक्शा को लेकर प्रशासन के दावे फाइलों में दम तोड़ चुके हैं। शुरुआत में 51 रूट तय किए गए थे, जो कभी लागू नहीं हुए। बाद में 23 रूट बनाए गए वो भी सिर्फ कागज पर ही जिंदा रहे। नतीजा ई-रिक्शा पूरे शहर में बेधड़क दौड़ रही हैं, जहां मन आए वहां रुकती हैं, जहां मन आए वहीं सवारियां बैठा लेती हैं। किराया वसूली का हाल तो और भी खौफनाक है।

जुलाई में तत्कालीन संभागायुक्त दीपक सिंह ने आदेश जारी किए थे कि दो किमी तक अधिकतम 10 रुपए, उसके बाद प्रति किलोमीटर 5 रुपए , लेकिन जमीनी हकीकत ये है कि किराया वसूली पूरी तरह गुंडाराज मोड में चल रही है। न कोई मॉनिटरिंग, न कोई जांच जैसे शहर की यातायात व्यवस्था इन अवैध वाहनों के हाथों बंधक हो गई हो।

10 हजार से ज्यादा ई-रिक्शा तोड़ रही शहर की ट्रैफिक व्यवस्था की रीढ़
आरटीओ रिकॉर्ड में भले ही 9 हजार ई-रिक्शा रजिस्टर्ड हों, लेकिन शहर की सड़कों पर 10 हजार से ज्यादा दौड़ रही हैं। इनमें से बड़ी संख्या में ऐसी हैं जो कहीं भी अचानक ब्रेक लगा देती हैं, गलत दिशा में घुस जाती हैं, चौराहों पर जाम का मुख्य कारण बनती हैं और कई तो सवारियों के बजाय सीधे सामान ढोने में लगी हैं। बीते महीनों में कई ई-रिक्शाएं हादसों की वजह बन चुकी हैं, लेकिन कार्रवाई सुस्त रफ्तार से आगे बढ़ रही थी। अब 10 दिन में 550 से ज्यादा ई-रिक्शाओं पर कार्रवाई की गई है।

जल्द तय होंगे रूट, पुलिस ने किया ऐलान
एडिशनल डीसीपी (पश्चिम) यातायात संतोषकुमार कौल के अनुसार 10 दिन में 550 से ज्यादा ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई की गई है। राजबाड़ा क्षेत्र में विशेष अभियान चल रहा है। जल्द ही इनके रूट फाइनल किए जाएंगे, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाया जा सके।

टैग:

संबंधित समाचार

सोने के जेवरों से भरा बैग उठा ले गया कुत्ता
Top News

सोने के जेवरों से भरा बैग उठा ले गया कुत्ता:सीसीटीवी फुटेज से खुलासा; पुलिस ने तलाश कर महिला को लौटाया लाखों का सामान

about 7 hours ago
‘पवित्र रिश्ते की आड़ में षड्यंत्र न हो’
Top News

‘पवित्र रिश्ते की आड़ में षड्यंत्र न हो’:राखी से पहले हिंदू संगठनों का अभियान; त्योहार पर खरीदारी को लेकर भी अपील, कांग्रेस ने उठाए सवाल

about 7 hours ago
अगले महीने फिर मार्च करेगी सीजेपी
Top News

अगले महीने फिर मार्च करेगी सीजेपी:छात्रों पर दर्ज केस वापस नहीं होने से नाराज; बोली- हमारे धैर्य को कमजोरी न समझें

about 8 hours ago
बेटी की लव मैरिज बनी तनाव की वजह
Top News

बेटी की लव मैरिज बनी तनाव की वजह:घर पर फंदे से लटके मिले भाजपा नेता; पुलिस जांच में जुटी

about 8 hours ago
निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी
Top News

निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी:पदवृद्धि की मांग को लेकर धरना जारी; अस्पताल जाने से इनकार

about 8 hours ago
शादी का भरोसा, फिर रिश्ते से इनकार
Top News

शादी का भरोसा, फिर रिश्ते से इनकार:एक से 7 साल की दोस्ती; दूसरी से सोशल मीडिया पर पहचान, एफआईआर दर्ज

about 8 hours ago
कूनो से निर्वा लापता
Top News

कूनो से निर्वा लापता:एक हफ्ते से नहीं मिला सुराग; खराब कॉलर से बढ़ी चिंता

about 8 hours ago
सरकारी राशन का खेल पकड़ा
Top News

सरकारी राशन का खेल पकड़ा:दो संदिग्ध दबोचे; गेहूं-चावल और तौल कांटा मिला, पूछताछ में 3 नाम सामने आए

about 9 hours ago
पति को बुलाकर नर्मदा पुल से कूदी महिला
Top News

पति को बुलाकर नर्मदा पुल से कूदी महिला:शव देखकर बेहोश हुआ पति; फोन कर कहा था मायके जा रही हूं

about 9 hours ago
वीडियो देखिये, ‘हमारी सुनवाई नहीं तो कहां जाएं’
Top News

वीडियो देखिये, ‘हमारी सुनवाई नहीं तो कहां जाएं’:पांच महीने से भुगतान का इंतजार; लेबर इंस्पेक्टर पर मजदूरों ने लगाए गंभीर आरोप

about 9 hours ago
एच1एन1 को लेकर अलर्ट
Top News

एच1एन1 को लेकर अलर्ट:सर्दी-खांसी के मरीज बढ़े; स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

about 9 hours ago
पुलिस में बड़ा फेरबदल
Indore

पुलिस में बड़ा फेरबदल:आठ अधिकारियों के तबादले; 3 सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय भेजे, तीन थानों में नए टीआई

about 10 hours ago
टिंबर मार्केट में बड़ा एक्शन
Top News

टिंबर मार्केट में बड़ा एक्शन:आरा मशीनें सील; रिकॉर्ड और मौके के स्टॉक में मिला अंतर

about 10 hours ago
शिकायतें निपटाईं, समस्या नहीं
Top News

शिकायतें निपटाईं, समस्या नहीं:सीएम हेल्पलाइन की रेंडम जांच में खुलासा; अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई

about 10 hours ago
ज्वेलर्स के तौल कांटे पर सवाल
Top News

ज्वेलर्स के तौल कांटे पर सवाल:सील गायब और पाया टूटा मिला; ग्राहक की शिकायत पर कांटा जब्त, नोटिस जारी

about 10 hours ago
अंतिम श्रावण सोमवार पर सड़कों का निकला दम
Top News

अंतिम श्रावण सोमवार पर सड़कों का निकला दम:सुपर कॉरिडोर से एमआर-10 तक जाम ही जाम; ट्रैफिक में फंसी जनता

about 11 hours ago
पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध
Top News

पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध:पहले जारी हो पात्रों की सूची; मंत्री बोले- सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद होगा अगला निर्णय

about 11 hours ago
कॉन्स्टेबल बैंड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक
Top News

कॉन्स्टेबल बैंड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक:दो राउंड पास अभ्यर्थी इंटरव्यू से बाहर; सरकार से मांगा जवाब

about 11 hours ago
राष्ट्रीय नेताओं के स्वागत में भाजपा दिखाएगी ताकत
Top News

राष्ट्रीय नेताओं के स्वागत में भाजपा दिखाएगी ताकत:विधानसभाओं से कार्यकर्ता करेंगे शक्ति प्रदर्शन; युवा मोर्चा दावेदारों की भी होगी परीक्षा

about 11 hours ago
बेटे को छोड़ने के बदले 1.20 लाख की रिश्वत
Top News

बेटे को छोड़ने के बदले 1.20 लाख की रिश्वत:यूपीआई और कैश में ली राशि; क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई सहित चार पर एफआईआर

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!