सुबह की नोकझोंक बन गई जानलेवा: ‘मेरे पापा से बात कर ले’ कहकर बदमाशों ने पीठ में घोंपा चाकू
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट…इंदौर।
शहर में चाकूबाजी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। मंगलवार रात हीरा नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने सुबह हुई मामूली कहासुनी का बदला लेते हुए एक युवक पर कातिलाना हमला कर उसकी पीठ में चाकू घोंप दिया। घायल युवक को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।
न्यू गौरी नगर के छोटू पिता सुनील सोनी (18) को रात उसका भाई नीरज और दोस्त सुमित सोलंकी गंभीर अवस्था में एमवाय लेकर पहुंचे। डॉक्टरों के मुताबिक घायल की पीठ में गहरा घाव है। छोटू के साथियों ने बताया सुबह वह कालका माता मंदिर के पास चाय पीने गया था, जहां उसकी मुलाकात आकाश नामक युवक से हुई। आकाश ने छोटू से पूछा क्या चल रहा है मार्केट में? इस पर छोटू ने जवाब दिया रील के बदमाश हो या रियल के?
इसी बात पर दोनों में नोकझोंक हुई थी। मामला वहीं शांत हो गया था, लेकिन शाम होते ही हालात बदल गए। रात करीब 9 बजे छोटू घर के बाहर टहल रहा था, तभी आरोपी आकाश आर्यन और आदर्श सहित करीब दर्जनभर साथियों को लेकर आया और छोटू से कहा चल, मेरे पापा से बात कर ले, सब खत्म कर देते हैं। छोटू उसके झांसे में आकर उसके साथ आगे ही बढ़ा था कि बदमाशों ने चाकू निकालकर छोटू की पीठ में घोंप दिया और भाग निकले।
घायल छोटू को दोस्त ने उठाकर पहुंचाया अस्पताल
जानकारी के मुताबिक हमले के बाद छोटू सड़क किनारे गिर गया। शोर सुनकर उसका दोस्त सुमित और भाई नीरज दौड़े और देखा कि छोटू की पीठ में चाकू घुसा है। इस पर तत्काल उसे एमवाय अस्पताल ले गए। इधर, घटना की सूचना मिलते ही हीरा नगर पुलिस ने घायल के बयान लिए और बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। बताया जा रहा है देर रात पुलिस ने हमलावरों को हिरासत में ले लिया, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
संबंधित समाचार

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

पड़ोसी देश में सियासी संकट:इस प्रांत में इमरजेंसी और गवर्नर शासन का दावा; पूर्व पीएम की रिहाई के लिए सीएम निकाल रहे थे मार्च

काम दिलाने के बहाने हिंदू महिला से दुष्कर्म:पीडि़ता को बंधक बना रखा था आरोपी ने

मां बगलामुखी के दर्शन के लिए निकले दोस्तों की बाइक हादसे का शिकार:सड़क किनारे खड़े कंटेनर में घुसी; 2 की मौत

खाकी पर कार्रवाई या दबाव में फैसला:थाने में नेताओं-पुलिस की भिड़ंत के बाद बड़ा सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!