होटल के स्टोर रूम में लगी भीषण आग: आसमान में उठा धुएं का गुबार; लाखों का सामान खाक
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
सोमवार सुबह एक बड़ी घटना सामने आई। होटल के बाहरी हिस्से में बने स्टोर रूम में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
आग इतनी भयावह थी कि उसकी लपटें और काला धुआं दूर भदभदा ब्रिज से भी साफ नजर आ रहा था। बता दें कि यह आग शहर की प्रीमियम होटल्स में शुमार 'सायाजी होटल' में लगी।
शॉर्ट सर्किट से लगी आग
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार सुबह की है जब होटल कैंपस में स्थित जनरेटर चालू था। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से जनरेटर के पास स्थित स्टोर रूम में चिंगारी उठी।
स्टोर रूम में टेंट का सामान, पर्दे और बड़ी मात्रा में चादरें रखी थीं। कपड़ों ने आग को तेजी से पकड़ा और देखते ही देखते 10 फीट ऊंची लपटें उठने लगीं।
डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
आग की सूचना मिलते ही माता मंदिर और आसपास के फायर स्टेशनों से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। नगर निगम के कर्मचारियों और पुलिस बल ने तुरंत मोर्चा संभाला।
होटल के कर्मचारी भी आग बुझाने की कोशिशों में जुट गए। करीब 90 मिनट (डेढ़ घंटे) की कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पाया
टला बड़ा हादसा
जिस समय आग लगी, होटल के कमरों में कई गेस्ट और यात्री ठहरे हुए थे। धुएं को देखकर वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।
हालांकि, राहत की बात यह रही कि मुख्य होटल बिल्डिंग और स्टोर रूम के बीच करीब 50 मीटर का फासला था। आग मुख्य बिल्डिंग तक नहीं पहुंची, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। आग में टेंट और कैटरिंग का काफी सामान जलकर राख हो गया है।
संबंधित समाचार

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में

चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज:21 दिन की फरारी का होगा खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!