महिला को झांसे में लेकर पांच दिन बंधक बनाकर करता रहा दुष्कर्म
Khulasa First
संवाददाता

महिला की हंसी सुन पड़ोसी ने कहे अपशब्द, बेटे ने की अश्लील हरकत
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महिलाओं से ज्यादती के दो मामले सामने आए हैं। एक मामले में पड़ोसी युवक ने महिला को शादी का झांसा देकर पांच दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया तो दूसरे मामले में पड़ोसी ने महिला से अपशब्द कहे और उसके बेटे ने अश्लील हरकत की। 33 वर्षीय महिला ने भी राऊ थाने में अमन पिता रघुवीर पाटीदार (25) निवासी ग्राम अकोलिया सेक्टर-1 पीथमपुर (धार) पर केस दर्ज कराया है।
पुलिस को महिला ने बताया वह राऊ में किराए से रहती है। बेटी की तबीयत खराब होने पर पति ने पड़ोसी अमन को बेटी को डॉक्टर को दिखाने के लिए भेजा था। इसके बाद अमन घर आने-जाने लगा। एक दिन बोला कि मैं तेरे साथ शादी करना चाहता हूं।
मना किया तो बदनाम करने की धमकी देने लगा। 1 नवंबर की सुबह अमन आया और धमकाकर बाइक पर बैठाकर उमियाधाम स्कूल के पास राऊ में किराए से लिए कमरे में ले गया। वहां बोला कि शादी की नोटरी हो गई है।
अब तू मेरी पत्नी है। इसके बाद पांच दिन तक वह लगातार संबंध बनाता रहा। मैंने बच्चों को बुलाने का कहा तो धमकी देकर बोला कि मैं तेरे से शादी नहीं करने वाला हूं और मारपीट कर धमकाया कि तेरे बच्चों को तेरे पति के पास रहने दे, नहीं तो तुझे चैन से जीने नहीं दूंगा।
कल खातीवाला टैंक क्षेत्र स्थित वीर सावरकर नगर में रहने वाली 41 वर्षीय महिला ने अशोक जावरे निवासी सत्संग भवन वीर सावरकर नगर पर जूनी इंदौर थाने में केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया 18 नवंबर की रात वह फ्लैट में पति से बात कर रही थी।
इसी बीच मेरी हंसी सुनकर दूसरी बिल्डिंग की खिड़की से अशोक जावरे ने ताकझांक करते हुए अपशब्द कहे। इसके बाद अश्लील इशारे भी किए।
विरोध करने पर गालियां देने लगा। पति उससे बात करने गए तो वह गालियां देने लगा। वहीं अशोक के बेटे ने मारपीट कर बुरी नीयत से मुझे छुआ।
संबंधित समाचार

दिलजीत के कॉन्सर्ट में मारपीट:बैन के बावजूद ई-सिगरेट पीते दिखे दर्शक; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

शेयर बाजार में मचा हाहाकार:सेंसेक्स 1800 अंक तक लुढ़का; निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपए डूबे

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बाद बेघर हुए परिवारों का दर्द आया सामने:पैसे देकर खरीदा था मकान; पार्षद से मुख्यमंत्री तक लगाई गुहार, कहीं नहीं हुई सुनवाई

पीतांबरा पीठ के निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त:PWD की टीम ने लिए सैंपल

वीडियो देखिये, ऑटो चालक से पुलिसकर्मी की झूमाझटकी:सवारी उतारने को लेकर हुआ विवाद

एशिया में भारत का बढ़ा दबदबा:क्षेत्रीय प्रभाव के मामले में इस स्थान पर पहुंचा; पावर स्कोर बढ़कर हुआ इतना

विशाल बढ़त हासिल करने के बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी:डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जुझारू बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड को हार से बचा लिया

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!