भीम जन्मभूमि को बदनाम करने की बड़ी साजिश: डॉ. बाबा साहब अंबेडकर मेमोरियल सोसायटी फर्जी; पुलिस कमिश्नर से की शिकायत
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, महू।
डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर मेमोरियल सोसायटी भीम जन्मभूमि स्मारक को लेकर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। पुलिस कमिश्नर को की गई शिकायत में डॉ. अंबेडकर मेमोरियल सोसायटी को फर्जी करार दिया गया है।
डॉ. अंबेडकर मेमोरियल सोसायटी भीम जन्मभूमि स्मारक का प्रबंधन करती है, जिसके संस्थापक अध्यक्ष भंते धर्मशील थे। उक्त संस्था में भंते ही अध्यक्ष होते हैं। धर्मशील ने डॉ. अंबेडकर का जन्मस्थान खोजा और उस पर स्मारक बनाया।
सोसायटी में यूं तो विवाद होते आए हैं, लेकिन वर्तमान विवाद काफी गंभीर है। आरोप लगा है भारतीय बौद्ध महासभा, जो डॉ. बाबा साहब के घराने से संबंधित बताई जा रही है, ने सोसायटी से निष्कासित सदस्यों को अपने साथ शामिल किया और उनके संरक्षण में नकली संस्था डॉ. बाबा साहब अंबेडकर मेमोरियल सोसायटी बनाई। निष्कासित प्रकाश वानखेड़े को अवैध रूप से बौद्ध भिक्षु घोषित किया गया।
इसके साथ ही नकली सोसायटी का लेटरहेड बनाया गया, जिस पर अध्यक्ष प्रज्ञाशील, उपाध्यक्ष राजेंद्र वाघमारे, सचिव राजूकुमार अंबोरे, कोषाध्यक्ष सुनील खंडेराव सहित प्रबंधकारिणी सदस्य राहुल हिवरे और कुणाल प्रकाश निकड़े (अधिवक्ता) के नाम दर्शाए गए।
इनके खिलाफ बार में भी शिकायत की जाएगी। लेटरहेड पर संस्था का पंजीयन नंबर भी अवैध है। इस तरह के लेटरहेड का उपयोग शासकीय कार्यालयों में किया जा रहा है, जो पूर्ण रूप से जालसाजी है।
इन सभी के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को धोखाधड़ी की शिकायत कर की गई है। वैध संस्था वही होती है, जिसको 1973 सोसायटी एक्ट के तहत धारा 29 के तहत कार्यकारणी की सूची सहायक पंजीयक के द्वारा जारी की जाती है।
प्रकाश वानखेड़े पर धर्मांतरण का आरोप लग चुका है
प्राप्त जानकारी अनुसार, पूर्व में प्रकाश वानखेड़े पर हाई कोर्ट ने धर्मांतरण की जांच के आदेश दिए थे। प्रकाश वानखेड़े ने खुद को भिक्षु बताकर भीमराव अंबेडकर की जन्मभूमि स्थित उनकी प्रतिमा पर दूध चढ़ाने जैसे गैर-बौद्ध कर्म किए हैं।
जन्मभूमि परिसर पर कब्ज़ा करने का प्रयास, विवाद खड़ा करना, मारपीट, धमकी और ऑफिस के ताले तोड़ने जैसी आपराधिक हरकतें की हैं।
ये सभी आरोपी जमानत पर होने के बावजूद समाज में अशांति फैला रहे हैं। कोर्ट में जमानत निरस्तीकरण की मांग की जाएगी।
संबंधित समाचार

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!