इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार ब्लैकमेलिंग और गैंगरेप तक पहुंचा: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म; फिर न्यूड वीडियो बनाकर दी धमकी और करता रहा दुष्कर्म
Khulasa First
संवाददाता

दोस्त के साथ भी बनवाए जबरन संबंध
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुआ एक प्रेम संबंध 22 वर्षीय युवती के लिए उस समय भयावह अपराध में बदल गया जब प्रेमी ने शादी का वादा कर संबंध बनाए और उस पल के वीडियो बनाकर लगातार युवती को ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण करता रहा।
हद तो तब हो गई जब उसने अपने दोस्त के साथ भी युवती को संबंध बनाने के लिए मजबूर किया, जिसके बाद उसके दोस्त ने भी युवती के साथ दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक 22 वर्षीय युवती की शिकायत पर पुलिस ने मिलिंद पिता जिनेंद्र गुर्जर निवासी बजरंगबली नगर देवास और उसके दोस्त हार्दिक सोलंकी निवासी इंदौर के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया
उसने बताया कि मिलिंद ने अपने दोस्त हार्दिक सोलंकी के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। जिसके बाद हार्दिक ने भी उसके साथ जबरदस्ती की। धमकियों और डर के चलते वह लंबे समय तक चुप रही। लगातार प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने अंततः अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई।
इसके बाद वह परिजनों के साथ लसूड़िया थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और देर रात मेडिकल के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंची।
फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी
पीड़िता ने दर्ज रिपोर्ट में पुलिस को बताया कि वह इंदौर में अपने परिजन के साथ रहती है और इंजीनियरिंग सेकंड ईयर तक पढ़ाई कर चुकी है। करीब दो साल पहले उसकी पहचान इंस्टाग्राम के जरिए मिलिंद पिता जिनेंद्र गुर्जर (23) से हुई थी। मिलिंद टैटू बनाने का काम करता था और बातचीत के दौरान उसने शादी करने का वादा किया और 7 अगस्त 2024 को मुझे अपने दोस्त हार्दिक सोलंकी के फ्लैट एमआर-03 महालक्ष्मी नगर बुलाया।
यहां शादी का भरोसा देकर उसने शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान आरोपी ने अपने मोबाइल से मेरे न्यूड फोटो और वीडियो भी बना लिए। बाद में मिलिंद ने इन्हीं फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर डराया और अपने कहे अनुसार चलने के लिए मजबूर किया। ब्लैकमेलिंग के जरिए आरोपी ने कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
संबंधित समाचार

12 हजार से 25 हजार रुपए किलो तक बेचते थे मांस:सांभर व काला हिरण रहते थे शिकारियों के निशाने पर; शिकार के शौकीनों को एक लाख में उपलब्ध कराते थे जंगल और बंदूक

देखिये वीडियो, 11 लाख दीयों से जगमगाई काशी:84 घाटों पर जलाए गए; देव दीपावली देखने 40 देशों से पहुंचे मेहमान, लेजर-ड्रोन शो भी होगा

जिंदगीभर की कमाई उजड़ी:प्लॉट बेचने वाले कहां हैं; भूमाफियाओं और जिम्मेदारों से न्याय कब मिलेगा

यात्रियों से भरी मिनी बस पलटी:एक की मौत; कई घायल, समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, लोडर में ले जाना पड़ा शव

किसानों पर पुलिस की कार्रवाई:80 को बसों में भरकर थाने ले गई; 2 दिन से डाला था डेरा

विश्व प्रसिद्ध मंदिर के लड्डू प्रसादी की पैकेजिंग पर उठे सवाल:डिब्बों पर नहीं मिली निर्माण तारीख;आखिर कैसे पता चलेगा कितने दिन पुराना है प्रसाद?

बिना अनुमति चल रही मीट की दुकान सील:58 हजार 800 रुपए वसूले, नगर निगम की कार्रवाई जारी

पुष्पक में न पानी की जांच रिपोर्ट, न कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण पत्र:छह रेस्टोरेंट में खाने की गुणवत्ता पर सवाल

भूसे के नीचे छिपा रखी थी करोड़ों की नकदी:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई; पंचायत भवन में शुरू हुई नोटों की गिनती

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा ओरछा की रामराजा सरकार की नगरी में:चर्चित लोकगायिका नेहासिंह राठौर होगी शामिल

वीडियो देखिये, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:52 गेंदों पर जड़ दिया दोहरा शतक; लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक बनाया

वीडियो देखिये, बुलडोजर चला तो मलबे से निकले शराब के हजारों लेबल:आखिर किस कारोबार की थी तैयारी?

एसीबी की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वीडियो देखिये, बाबा रामदेव के तीखे बोल, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया संयमित जवाब:बोले- वे हमारे अभिभावक हैं, उनका सम्मान करते हैं

राजधानी में ऑनलाइन साइबर ठगी:पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है दिल्ली पुलिस

मध्य प्रदेश में नए निजी कॉलेज खोलने का मौका:ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन की शर्त घटी; 7 दिसंबर तक आवेदन

पिता-बहन के बाद मददगार का भी कत्ल करना चाहता था हर्ष:खुलासे के डर से नाबालिग को रास्ते से हटाने की थी तैयारी

10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी की रकम खपा रहा था गिरोह:क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी को पकड़ा; रतलाम का पप्पू उर्फ पंकज मीणा गिरफ्तार, इंदौर के अंशु ने भी लालच में बेचा था खाता

विकास के नाम पर लाखों खर्च:निर्माण से भुगतान तक उठे सवाल, 14 लाख की सड़क सालभर में उखड़ी

एसटीएफ की जांच में भी वही निकला:खुलासा फर्स्ट ने पहले ही कर दिया था दुबई कनेक्शन का खुलासा; 1 करोड़ 56 लाख हवाला से पहुंचे, फिर यूएसडीटी बनकर राजस्थान लौटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!