खबर
Top News

यूजीसी के काले कानून के खिलाफ उमड़ा सैलाब: पुलिसिया चक्रव्यूह भेद कमिश्नर दफ्तर में दाखिल हुई सवर्ण सेना

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 जनवरी 2026, 4:51 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अहिल्या नगरी गुरुवार को सवर्ण समाज के शौर्य, स्वाभिमान और संगठित आक्रोश की गवाह बनी। सवर्ण सेना के बैनर तले आयोजित ‹मस्तक पर कफन› मार्च ने सड़कों को जन-आक्रोश के भगवा रंग में रंग दिया। यूजीसी के विवादित नए नियमों को ‹काला कानून› करार देते हुए हजारों युवाओं और समाजजनों ने दमनकारी नीति के विरुद्ध शंखनाद किया।

गांधी हॉल से शुरू हुआ विराट प्रदर्शन केवल मार्च नहीं, बल्कि सवर्ण युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सत्ता के खिलाफ एक खुली बगावत के रूप में नजर आया। समूचा शहर यूजीसी काला कानून वापस लो› और ‹जय-जय सियाराम› के उद्घोष से गुंजायमान रहा।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे मां करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्रसिंह गौतम, परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष पं. अनूप शुक्ला, कायस्थ समाज के अध्यक्ष मनीष निगम और अग्रवाल सेना के अभय अग्रवाल ने मंच से स्पष्ट चेतावनी दी सवर्ण समाज याचना की स्थिति से बाहर निकलकर अपने अधिकारों के लिए रणक्षेत्र में उतर चुका है।

जन-समूह कमिश्नर कार्यालय पहुंचा, जहां प्रशासन ने भारी पुलिस बल और लोहे के बैरिकेड्स की अभेद्य दीवार खड़ी कर रखी थी किंतु न्याय की मांग लेकर निकले इस सैलाब के आगे सरकारी तंत्र की घेराबंदी ताश के पत्तों की तरह ढह गई।

प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प और हाथापाई हुई, लेकिन आक्रोशित युवाओं ने बैरिकेड्स लांघकर कमिश्नर कार्यालय के मुख्य द्वार तक अपनी पहुंच दर्ज कराई। यहां सवर्ण सेना ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन जॉइंट कमिश्नर डीएस रणदा को सौंपते हुए सीधे शब्दों में चेताया ‹न्याय दो या संघर्ष लो›।

करणी सेना के बाला ठाकुर, गोलू ठाकुर, यादवेंद्र सिंह, जितेंद्र पवार, शैलेंद्रसिंह चंदेल, शिशुपाल सिंह, ठाकुर जगदीश सिंह, ईश्वरसिंह राठौड़ और रानी करणी सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत कीर्तिराज सिंह ने पुलिसिया तंत्र को कड़ी चुनौती दी।

परशुराम सेना की ओर से जितेंद त्रिपाठी, दीपक शुक्ला, अनिल तिवारी, प्रकाश शर्मा, प्रकाश वाजपेयी, अशोक चतुर्वेदी, प्रफुल्ल शर्मा, गौतम तिवारी, दीपू मिश्रा, विनय दुबे, एडवोकेट नमन दुबे, विनोद द्विवेदी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने संगठन की शक्ति का लोहा मनवाया।

कायस्थ समाज के राकेश श्रीवास्तव, वीना श्रीवास्तव, महावीर श्रीवास्तव, प्रदीप भटनागर और मातृशक्ति की ओर से प्रमिला शर्मा, मणिमला शर्मा व आरती मिश्रा मौजूद रहीं।

स्टे हठधर्मिता पर करारा तमाचा: सवर्ण सेना... संघर्ष की इसी तपिश के बीच दोपहर 2 बजे न्याय का संदेश आया। जैसे ही खबर पहुंची कि सुप्रीम कोर्ट ने विवादास्पद कानून के दुरुपयोग की आशंका जताते हुए उस पर रोक लगा दी है और यूजीसी के 2012 के नियमों को ही प्रभावी रखने का निर्देश दिया है, आंदोलनकारियों का उत्साह चरम पर पहुंच गया।

जो सड़कें सुबह आक्रोश से तप रही थीं, वे अब जीत के जश्न रीगल चौराहे पर सवर्ण सेना ने इसे सरकार की हठधर्मिता पर न्यायपालिका का करारा तमाचा बताते हुए ऐतिहासिक जश्न मनाया और मिठाई बांटकर अपनी पहली बड़ी जीत दर्ज की। नेतृत्वकर्ताओं ने कहा यह तो केवल एक पड़ाव है, जब तक यूजीसी का यह भेदभावपूर्ण कानून पूरी तरह समाप्त नहीं होता, संघर्ष की मशाल बुझने नहीं दी जाएगी।

संबंधित समाचार

वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल
Top News

वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल:प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखी भैंसें; प्रधानमंत्री ने किया था उद्घाटन

1 minute ago
1.07 करोड़ रुपए बकाया, फिर भी पटाखा बाजार की जमीन के आवंटन की तैयारी
Top News

1.07 करोड़ रुपए बकाया, फिर भी पटाखा बाजार की जमीन के आवंटन की तैयारी:आईडीए की स्कीम-97 की जमीन पर राशि वसूली लंबित

1 minute ago
पंद्रह ग्राम ब्राउन शुगर के मामले में सप्लायर गिरफ्तार
Top News

पंद्रह ग्राम ब्राउन शुगर के मामले में सप्लायर गिरफ्तार:बैकवर्ड लिंक से खुला नेटवर्क; आरोपी पर पहले से एनडीपीएस-आर्म्स एक्ट समेत 4 केस

7 minutes ago
मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा
Top News

मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा:बजरंगियों के गंभीर आरोप; थाने में शिकायत की तैयारी

9 minutes ago
महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला
Top News

महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला:दोस्त ने तीन राउंड फायरिंग की; कनपटी को छूकर निकली गोली

20 minutes ago
छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल
Top News

छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल:आरोपी शाहनवाज हिरासत में; लोगों ने किए आपत्तिजनक कमेंट

21 minutes ago
बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप
Top News

बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप:3 चालक नशे में मिले; चलती बस में बीड़ी पीता दिखा ड्राइवर, 6 पर हुई कार्रवाई

36 minutes ago
क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा
Top News

क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा:बोले; श्रद्धा और सम्मान की वजह से जाते हैं आश्रम

about 1 hour ago
गुंडे-बदमाशों से ब्लैकमेलर शाहरुख का याराना
Top News

गुंडे-बदमाशों से ब्लैकमेलर शाहरुख का याराना:सजती थी रोटी-बोटी की महफिल

about 1 hour ago
आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट
Top News

आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट:लोन महंगे होने के आसार; जीडीपी ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ाया

about 1 hour ago
17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या
Top News

17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या:सिर काटकर उतारा मौत के घाट; एक सप्ताह से थी लापता, आरोपी की सड़क हादसे में मौत

about 1 hour ago
मुकद्दर का सिकंदर
Top News

मुकद्दर का सिकंदर:25 साल का बेमिसाल सफर; मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक जनसेवा के नायक नरेंद्र मोदी

about 1 hour ago
आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन
Top News

आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन:90 निजी अस्पतालों को 24 घंटे का अल्टीमेटम; बिना NABH नए मरीजों का इलाज बंद

about 1 hour ago
15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Top News

15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शरीर पर मिले चोट के निशान; हत्या की आशंका

about 2 hours ago
दूषित जलकांड
Top News

दूषित जलकांड:मृतकों के घर पहुंचे कांग्रेसी; परिजन को दिखाई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन
Top News

देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया अर्थी को कंधा

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर
Top News

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

about 3 hours ago
तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 20 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 20 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!