जिलाबदर गुंडे ने साथियों संग अंडे वाले पर किया चाकू से हमला, एक हुआ घायल: बदमाशों को फ्री में नहीं खिलाना दुकानदार को पड़ा भारी
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
फ्री में सिगरेट, चाय और अंडे खिलाने से मना करना एक युवक को भारी पड़ गया। भंवरकुआं थाना क्षेत्र के गणेश नगर में बुधवार रात जिलाबदर बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंडे की दुकान और कैफे संचालक पर चाकू से हमला कर दिया।
हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने देर रात अस्पताल पहुंचकर घायल के बयान लिए और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक मनीष पिता कमल करोले (23) निवासी तेजाजी नगर को परिजन घायल अवस्था में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। मनीष के भाई श्याम के मुताबिक हम दोनों गणेश नगर में अंडे की दुकान और कैफे संचालित करते हैं। कल रात आरोपी हिमांशु पिता लालचंद, मिलन पिता विनोद नागर निवासी गणेश नगर और अभिषेक चौधरी निवासी लिंबोदी कार से दुकान पर पहुंचे।
तीनों ने सिगरेट, चाय पी, अंडे खाए और बिना पैसे दिए जाने लगे। जब मनीष ने भुगतान की बात कही तो तीनों ने विवाद शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर आरोपी कार से बेसबॉल का डंडा और चाकू निकाल लाए और उन्होंने मनीष पर हमला कर दिया। इसी दौरान चाकू लगने से मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया।
बीच-बचाव करने हम आए तो हमारे साथ भी मारपीट की और भाग निकले। स्थानीय लोगों की मदद से मनीष को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसके पैर में चाकू लगे हैं। इधर, घटना की सूचना पर भंवरकुआं थाना पुलिस देर रात अस्पताल पहुंची और घायल के बयान दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पहले भी करते थे रंगदारी
परिजन के मुताबिक आरोपी पहले भी दुकान से फ्री में खाकर जाते थे। पैसे मांगने पर हर बार विवाद करते और धमकियां देते थे। मिलन और हिमांशु दोनों हिस्ट्रीशीटर हैं। मिलन को कुछ समय पहले पुलिस ने जिलाबदर किया था, इसके बावजूद वह क्षेत्र में खुलेआम घूमकर रंगदारी और गुंडागर्दी कर रहा था।
संबंधित समाचार

एशिया में भारत का बढ़ा दबदबा:क्षेत्रीय प्रभाव के मामले में इस स्थान पर पहुंचा; पावर स्कोर बढ़कर हुआ इतना

विशाल बढ़त हासिल करने के बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी:डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जुझारू बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड को हार से बचा लिया

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!