खबर
Top News

सुरक्षा के बीच बाहर आकर शिकार कर गई मादा तेंदुआ: सूअर का शिकार कर लिया और उसे खींचते हुए ले गई

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

20 दिसंबर 2025, 6:35 pm
शेयर करें:
सुरक्षा के बीच बाहर आकर शिकार कर गई मादा तेंदुआ

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तीन दिन से बायपास की सहारा सिटी होम्स में घुसी मादा तेंदुआ ने कल दिनदहाड़े वन विभाग के तमाम सुरक्षा इंतजामों को धता बताते हुए बाहर निकलकर सूअर का शिकार कर लिया और उसे खींचते हुए ले गई। यहां वन विभाग ने दो पिंजरे लगा रखे हैं जिनमें खाना भी रखा है लेकिन शातिर मादा तेंदुआ उसमें फंस नहीं रही। इस सेटेलाइट कॉलोनी में झाडिय़ां और पर्याप्त प्रकाश न होने से सर्चिंग में परेशानी आ रही है।

बायपास की तमाम कॉलोनियों में न तो सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं और न सुविधाएं हैं। बिल्डरों-डेवलपरों ने जो वादे और दावे किए उनमें से कई पूरे नहीं किए। नतीजा ये कि आज सहारा सिटी होम्स समेत तमाम कॉलोनियों में रहवासी असुरक्षा और असुविधाओं में रहने को मजबूर हो गए।

जिस उम्मीद से वे यहां रहने आए थे, वो पूरी नहीं हो रही है। कॉलोनी में 12 दिसंबर से तेंदुए की दहशत है। पहले नर तेंदुआ घुसा जो चार दिन बाद पकड़ा जा सका। तेंदुए ने वन कर्मचारियों को जमकर छकाया। वो पकड़ाया जिसके बाद एक दिन ही रहवासी चैन की सांस ले सके और मादा तेंदुआ घुस गई।

18 दिसम्बर की अलसुबह से घुसी मादा तेंदुआ को अभी तक नहीं पकड़ा जा सका है। वन विभाग की रेस्क्यू टीम के प्रमुख योहन कटारा ने बताया कि हमने कॉलोनी में दो पिंजरे लगा दिए हैं और उसकी हर मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। कल दोपहर करीब 1 बजे मादा तेंदुआ ने वन विभाग के सुरक्षा इंतजामों को ध्वस्त करते हुए बाहर निकलकर सूअर का शिकार किया और फिर अंदर घुस गई।

इस घटना के बाद सॢचंग की गई लेकिन वो नहीं मिली। कॉलोनी के सिक्योरिटी इंचार्ज रामदास चौधरी का कहना है कि मादा तेंदुआ पर कड़ी नजर रखी जा रही है लेकिन परिसर में उगी ऊंची झाड़ियों के कारण दिक्कत आ रही है।

परिसर में प्रकाश व्यवस्था भी पर्याप्त नहीं है इसलिए रात्रि में उसे तलाशना या उस पर नजर रखना कठिन हो रहा है। फिर भी सभी सतर्क हैं और कॉलोनी की गलियों में निगाह जमा रखी है।

बाघ नहीं, तेंदुआ ही: सहारा सिटी होम्स में घुसी मादा तेंदुए की जगह बाघ (टाइगर) होने का वन अधिकारी योहन कटारा ने खंडन किया है। उनका कहना है कि वो मादा तेंदुआ ही है। जो पगमार्क बड़े हैं, वो उसके कुछ देर तक वहां खड़े रहने से आ गए हैं।

टैग:

संबंधित समाचार

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती
Top News

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

7 minutes ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

22 minutes ago
बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी
Top News

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

33 minutes ago
देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे
Top News

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

40 minutes ago
RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई
Top News

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

about 1 hour ago
सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 18 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 18 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 19 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 19 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 19 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 19 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 19 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 19 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 20 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 20 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 20 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 20 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 20 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 20 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!