निगम अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ हाथापाई के बाद कनाड़िया थाने में शिकायत दर्ज: सब्जी मंडी हटाने पहुंची निगम की पीली गैंग और दुकानदारों में विवाद
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम जोन 19 में कल सुबह निगमायुक्त दलबल सहित निरीक्षण करके लौटे इसके बाद ही निगम की पीली गैंग सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण हटाने पहुंच गई। निगमायुक्त के आदेश का पालन करने के फेर में निगम के रिमूवल अमले के अफसरों ने पुलिस बल भी साथ नहीं लिया, अकेले ही अतिक्रमण हटाने पहुंच गए। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों से विवाद हुआ तो नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। इससे मौके पर हंगामा मच गया। देर तक हुए हंगामे के बाद भी निगम की पीली गैंग ने करीब 40 अतिक्रमण हटाए। इसके साथ ही चेतावनी भी दे दी कि सड़क किनारे किसी भी तरह के अतिक्रमण को छोड़ा नहीं जाएगा।
नगर निगम की पीली गैंग की गुंडागर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। अब तो आलम यह हो गया है कि पीली गैंग वालों को पुलिस की सहायता की भी दरकार नहीं है। वह खुद ही लड़-भिड़कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने लगे हैं। इसकी बानगी कल कनाड़िया रोड पर देखने को मिली। जहां सड़क किनारे अतिक्रमण कर सब्जी की दुकानों और अवैध रूप से टीनशेड लगाने वालों को हटाने की कार्रवाई करने के लिए निगम का रिमूवल अमला पहुंचा। निगम की पीली गैंग को देखते ही दुकानदार सतर्क हो गए। उसी समय टीम ने अतिक्रमण हटाने की शुरुआत कर दी। हालांकि इस मौके पर निगम जोन 19 के जोनल अधिकारी अैर भवन अधिकारी विशाल राठौर मौजूद थे, लेकिन बिना पुलिस बल की मौजूदगी के होने वाली इस कार्रवाई में बड़े अफसर दूर खड़े होकर निर्देश देने लगे।
रिमूवल अमला प्रभारी बबलू कल्याणे सहित अन्य कर्मचारी अतिक्रमण हटाने लगे। कार्रवाई के दौरान एक दुकानदार का परिवार निगम कर्मचारियों से भिड़ गया। इसके चलते देखते ही देखते निगम कर्मचारी और दुकानदार आपस में गुत्थमगुत्था हो गए। मारपीट होने लगी। इसके बाद गुस्साए निगमकर्मियों ने तेजी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए करीब चालीस से अधिक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
यह है मामला- बताया जाता है कि सहायक रिमूवल अधिकारी बबलू कल्याणे अमले के साथ कनाड़िया रोड पर लगने वाली सब्जी मंडी हटाने पहुंचे। अमले को देख सब्जी वाले लामबंद हो गए। कर्मचारियों ने ठेलों को जब्त कर ट्रकों में भरना शुरू किया तो सब्जी वालों ने ट्रक को घेर लिया और सामान ले जाने का विरोध किया। इस दौरान कल्याणे के साथ कुछ सब्जी वालों ने हाथापाई भी की। जवाब में निगम कर्मचारियों ने भी सब्जी वालों को तमाचे जड़े।
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और सब्जी वालों को अलग किया। इसके बाद अमले ने मंडी को हटा दिया। ज्ञात रहे कि लंबे समय से सड़क पर मंडी लगने से ट्रैफिक जाम होता था। नगर निगम ने पहले भी मंडी हटाई, लेकिन फिर लग जाती है। हाथापाई करने के मामले में निगम अफसरों ने पुुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विवाद के बाद पहुंची पुलिस
नगर निगम के रिमूवल अमले के कर्मचारियों और दुकानदारों के बीच हाथापाई होने के बाद जब हंगामा मचा तो कनाड़िया पुलिस थाने तक सूचना पहुंची। इस पर आनन-फानन में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इसके बाद रिमूवल कार्रवाई जारी रही। देर तक चली अतिक्रमण विरोधी मुहिम के दौरान निगम के अमले ने कई अतिक्रमण हटाए। वहीं भवन अधिकारी विशाल राठौर ने आगे भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रहने की बात कही।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!