पुलिस की निष्क्रियता को लेकर एसपी से की गुहार
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ग्राम ब्राह्मण पिपलिया के किसानों की कृषि भूमि पर कलेक्टर के स्टे आदेश के बावजूद अवैध रूपांतरण, फसल नष्ट करने और तोड़फोड़ की घटनाओं ने सांप्रदायिक तनाव को जन्म दे दिया है। मंगलवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक इंदौर ग्रामीण वांगचेन डोलकर भूटिया के कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। शिकायत में संतोष पिता तूफान, कमल पिता तूफान सहित कई लोगों पर धमकी, गाली-गलौज और हमले के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
हाजी फिरोज पटेल, अरब अली, सलीम, शरीफ, आरिफ, यूसुफ, यूनुस, अफसर, अजित, हैदर, आवेश, शाहरुख, रफीक सहित सैकड़ों किसानों का कहना है उनके स्वामित्व वाली कृषि भूमि पर बिना अनुमति के अवैध निर्माण और रूपांतरण का प्रयास किया जा रहा है।
आरोपी पक्ष ने कथित तौर पर सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए, फसलों को नष्ट करने वाली जहरीली दवाई छिड़क दी, बोरिंग में तोड़फोड़ की और गेहूं व लहसुन की फसलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा सांप्रदायिक उन्माद फैलाने के इरादे से साजिश रची जा रही है। महिलाओं सहित बाउंसरों को साथ लेकर धमकियां दी गईं।
पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप
ग्रामीणों ने मांग की कि आरोपी संतोष, कमल और उनके साथियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज हो तथा निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही पुलिस चौकी मांगलिया और क्षिप्रा थाना प्रभारी कैलाश सोलंकी पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। किसान समुदाय ने प्रशासन से त्वरित हस्तक्षेप की अपील की है, ताकि क्षेत्र में शांति बनी रहे।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!