जमीन मालिक और दो किराएदारों पर केस दर्ज: पटेल मार्केट में अवैध विस्फोटक भंडारण के कारण 10 दुकानें जलीं
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना क्षेत्र स्थित पटेल मार्केट में बुधवार शाम करीब 6 बजे भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पटवारी हलका क्रमांक 6 के खसरा नंबर 995/1 और 995/2 में स्थित इस मार्केट में किराएदार दिनेश व्यास और देवांश व्यास द्वारा अवैध रूप से विस्फोटक और अत्यंत ज्वलनशील पदार्थों का भंडारण किया गया था। इन्हीं पदार्थों में अचानक लगी आग तेजी से फैलती चली और आसपास की लगभग 10 दुकानें जलकर खाक हो गईं।
घटना की सूचना मिलते ही राजस्व एवं पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने प्रभावित दुकानों का मौका पंचनामा, जब्ती पंचनामा तथा दुकानों की विस्तृत सूची तैयार की। जांच में पता चला कि दिनेश और देवांश द्वारा किराए पर ली गई दो दुकानों में से एक में अवैध पटाखे, पायरो तकनीकी सामग्री तथा ज्वलनशील द्रव्य का भंडारण किया गया था। आग की लपटों में यह दुकान पूरी तरह नष्ट हो गई, जबकि दूसरी दुकान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
दुकान सील, सामग्री जब्त, लाइसेंस नहीं मिला: राजस्व अधिकारियों ने बुधवार को ही संबंधित दुकान को सील कर दिया। अगले दिन कल सुबह दुकान का ताला खोलकर अंदर रखी सामग्री जब्त कर सुपुर्दगीनामा तैयार किया गया। अधिकारियों के अनुसार दुकानदारों ने विस्फोटक सामग्री के भंडारण संबंधी कोई लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया।
प्रतिवेदन के साथ संलग्न जब्ती पंचनामे में खुलासा हुआ कि मौके से लगभग 55 लीटर अत्यंत ज्वलनशील तरल पदार्थ तथा करीब 45 कर्टन पायरो पटाखे 75 किलोग्राम बरामद किए गए। अवैध विस्फोटक सामग्री पाए जाने पर पुलिस ने धारा 287, 288, बीएनएस तथा 9(ख)(1)(ख) विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत दिनेश व्यास, देवांश व्यास और सलीम पटेल व अन्य पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अधिकारियों के हस्ताक्षर सहित प्रतिवेदन प्रस्तुत: प्रतिवेदन पर राजस्व निरीक्षक मनीष चतुर्वेदी, पटवारी अक्षय शांडिल्य तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक अधिकारी ए. कोटिया के हस्ताक्षर हैं। ग्राम खजराना स्थित पटेल मार्केट परिसर की भूमि के स्वामित्व से जुड़े राजस्व अभिलेख सामने आए हैं।
रिकॉर्ड के अनुसार सर्वे क्रमांक 995/1 (रकबा 0.180 हेक्टेयर) के भूमि स्वामी सलीम पिता अनारजी, बतुलबाई पति अनारजी और अमजद हनीफ पिता सलीम दर्ज हैं। वहीं सर्वे क्रमांक 995/2 (रकबा 0.180 हेक्टेयर) की भूमि अब्बास पिता अनारजी और बबली जुलेखा अनवर पिता अब्बास के नाम दर्ज है।
संबंधित समाचार

कॉन्स्टेबल बैंड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक:दो राउंड पास अभ्यर्थी इंटरव्यू से बाहर; सरकार से मांगा जवाब

राष्ट्रीय नेताओं के स्वागत में भाजपा दिखाएगी ताकत:विधानसभाओं से कार्यकर्ता करेंगे शक्ति प्रदर्शन; युवा मोर्चा दावेदारों की भी होगी परीक्षा

बेटे को छोड़ने के बदले 1.20 लाख की रिश्वत:यूपीआई और कैश में ली राशि; क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई सहित चार पर एफआईआर

वीडियो देखिये, फोरलेन मुआवजे की मांग पर किसानों का धरना खत्म:सीएम के आश्वासन के बाद आंदोलन वापस; खुलासा फर्स्ट ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा

फिर सड़क पर उतरेंगे युवा:CJP निकालेगी मार्च; सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

आम आदमी भी बुक कर सकेगा रेस्ट हाउस:प्रदेश के विश्राम भवनों में ऑनलाइन कमरे-हॉल की बुकिंग शुरू; किराया भी बढ़ा

होटल कांड के बाद कांग्रेस का बड़ा एक्शन:ब्लॉक अध्यक्ष को पार्टी से किया निष्कासित; लड़कियों के साथ पकड़ाए थे नेता

कावड़ यात्रा में घुसी बेकाबू स्कॉर्पियो:26 श्रद्धालु घायल; ड्राइवर भागा तो लोगों ने पीछा कर पकड़ा

चीनी की कीमतों में जल्द आ सकती है नरमी:इस संगठन ने किया दावा; देश में पर्याप्त स्टॉक, त्योहारों की मांग की चिंता नहीं

बी.कॉम छात्रों को बांट दिया गलत पेपर:पूरे साल पढ़े सिलेबस से एक भी सवाल नहीं आया; विवि में हंगामा, कुलसचिव बोले- कोई नहीं होगा फेल

जमीन कब्जाने के आरोपी के घर पहुंची पुलिस:फर्जी दस्तावेज किए जब्त; भूमि खाली कराने के नाम पर मांगता था रुपए

राम मंदिर चढ़ावा चोरी:चंपत के तीखे सवाल...संतों ने पूछा था- क्या नृपेंद्र मिश्र खलनायक की भूमिका निभा रहे

बजट स्वीकृत, टेंडर भी पूरा, फिर भी यमुनोत्री धाम में बाढ़ सुरक्षा कार्य ठप

प्रभु कृपा अपार भक्ति:चारधाम यात्रा ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड्स; विकास और विरासत का दिख रहा अद्भुत तालमेल

50 हजार में बेटी का सौदा:मां ने नाबालिग को युवक को बेचा; दो महीने तक दुष्कर्म का आरोप, गुजरात से मिली तो हुआ खुलासा

मोबाइल झपटमारी के 4 आरोपी गिरफ्तार:16 मोबाइल; ऑटो और बाइक जब्त, नशे की लत पूरी करने के लिए करते थे वारदात

आईडीए और नगर निगम में ‘कृपापात्र सेवा प्रदाताओं’ का खेल:लीज डीड, सेल डीड से लेकर पीएम आवास के दस्तावेज तक चुनिंदा सेवा प्रदाताओं पर मेहरबानी का आरोप

चीकू यादव के पुराने पापों का फिर होगा खुलासा:एमडी ड्रग्स नेटवर्क से कनेक्शन की चर्चा

नशे में धुत विधायक पुत्र के नए शागिर्द की रफ्तार ने उड़ाए निगम के गमले-मटके

4506 कर्मचारियों को एक साथ प्रमोशन:10 साल से अटकी थी पदोन्नति; मुख्यमंत्री बोले- जल्द भरेंगे सभी खाली पद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!