दर्दनाक सड़क हादसा: ड्यूटी से लौट रहे प्रधान आरक्षक की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राउ थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में प्रधान आरक्षक महेश धाकड़ (52) की जान चली गई। हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में एंबुलेंस से चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
ऐसे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, पिगडंबर पुलिस लाइन निवासी महेश धाकड़ शुक्रवार रात अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक वाहन से बचने के प्रयास में उन्होंने बाइक मोड़ी, लेकिन सड़क निर्माण कार्य के लिए लगाए गए लोहे के पतरे और चादरनुमा शेड से टकरा गए।
राहगीरों ने पहुंचाई मदद
इस टक्कर में उन्हें सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर ही उनकी हालत नाजुक हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तत्काल चोइथराम अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।
ड्यूटी कर लौट रहे थे
परिजनों ने बताया कि महेश धाकड़ की ड्यूटी सपना-संगीता क्षेत्र स्थित एक बैंक में गार्ड के रूप में लगी थी। ड्यूटी समाप्त होने के बाद वे रात में घर के लिए निकले थे। दुखद बात यह है कि हादसे से कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने बच्चों से फोन पर बात की थी।
परिवार में शोक की लहर
महेश धाकड़ पहले ट्रैफिक थाने में पदस्थ रहे, बाद में उन्हें पुलिस लाइन भेजा गया था। वे मूल रूप से गुर्जरखेड़ा, महू के निवासी थे। उनके परिवार में पत्नी गंगा, 12 वर्षीय बेटा और 13 वर्षीय बेटी हैं। हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!