खबर
Top News

पीएससी प्रतियोगी पर जानलेवा हमला करने वाले घूम रहे आजाद: शातिर अपराधियों पर मेहरबान भंवरकुआं पुलिस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 जनवरी 2026, 2:33 pm
शेयर करें:
पीएससी प्रतियोगी पर जानलेवा हमला करने वाले घूम रहे आजाद

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गाड़ी टकराने में शुरू हुए मामूली विवाद में बदमाश अनीस हडिया और उसकी गैंग ने कानून को जूते की नोंक पर रखकर फ़िल्मी अंदाज़ में लाठी-डंडो से एक पीएससी छात्र पर जानलेवा हमला किया था। पहले फ्लैट में घुसकर बर्बर पिटाई, फिर सड़क पर घसीटकर लाठी-डंडों से बेहरमी का तांडव रचा था।

निखिल अनिलकुमार रघुवंशी निवासी रुद्र रेसीडेंसी पर अनीस हार्डिया, सोनू हार्डिया, आयुष मौर्य, मोहित मौर्य, हर्ष बन्ना, परविंदर जाट, मोहित शर्मा, पिंटू पटेल ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया था। पुलिस ने केस दर्ज किया पर सेटिंग कर अनीस के गुर्गे मोहित मौर्य और परविंदर जाट को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की सरगर्मी से तलाश में जुटे होने का दावा किया लेकिन अब तक एक अन्य आरोपी हाथ नहीं आया है।

सूत्रों ने बताया अनीस भाजपा नेता राकेश कुशवाहा का भांजा है जिसके चलते राजनीतिक दबाव के कारण पुलिस आरोपियों पर हाथ नहीं डाल रही है। खुलेआम गुंडागर्दी करने वाले बदमाशों पर पुलिस इस कदर मेहरबान है कि डर है बेखौफ होकर किसी दिन किसी छात्र की फाइल ही न निपटा दे।

यह है मामला
निखिल रघुवंशी के अनुसार 25 दिसंबर की रात करीब 11 बजे चचेरा भाई अक्षय रघुवंशी कार से उसके रूम पर आ रहा था। सर्वानंद नगर भोलाराम उस्ताद मार्ग के पास आयुष मौर्य की स्कूटी कार से हल्के से टच हो गई थी। इसी पर आयुष भड़क गया और अक्षय पर थप्पड़ों की बरसात कर दी थी।

अक्षय ने रूम पहुंचकर पूरी बात बताई थी कि कुछ ही देर बाद आयुष हथियारबंद मोहित मौर्य, सोनू हार्डिया, मोहित शर्मा, अनीस हार्डिया, हर्ष बन्ना, चिंटू पटेल और परविंदर जाट के साथ मल्टी में घुस आए। अक्षय और निखिल पर लाठी-डंडों से हमला कर अक्षय को घसीटते हुए निकाला और दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटा था।

वीडियो वायरल होने से मिलीभगत का मामला बिगड़ गया। बताया जाता है बदमाश इलाके के छात्रों को हथियार दिखाकर दहशत में रखते हैं, ‘रौब’ जमाते हैं और बेखौफ घूमते हैं।

शर्मनाक यह कि इतनी सनसनीखेज वारदात में भंवरकुआं पुलिस पर मेहरबानी और साठगांठ के आरोप हैं। आरोपी अब भी खुले घूम रहे हैं। देखन होगा भंवरकुआं में कानून चलेगा या अनीस गैंग का खौफ?

संबंधित समाचार

पिता बोले- अब बेटे की यादें ही सहारा
Top News

पिता बोले- अब बेटे की यादें ही सहारा:रेंटल बुलेट डिवाइडर से टकराई, परिवार के सपने रह गए अधूरे

1 minute ago
महिला इंजीनियर की मौत का मामला फिर चर्चा में
Top News

महिला इंजीनियर की मौत का मामला फिर चर्चा में:परिजनों ने जताई हत्या की आशंका;पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

1 minute ago
प्राइवेट बाइक टैक्सी के खिलाफ सड़क पर उतरे ऑटो-कार चालक
Top News

प्राइवेट बाइक टैक्सी के खिलाफ सड़क पर उतरे ऑटो-कार चालक:बाइक टैक्सी कंपनियों के दफ्तरों पर ताले लगाने की मांग; महासंघ का आरोप- बिना लाइसेंस चल रहीं 15 हजार बाइक टैक्सी

13 minutes ago
राजधानी में किसानों का प्रदर्शन
Top News

राजधानी में किसानों का प्रदर्शन:सीएम हाउस कूच की चेतावनी; इस मांग को लेकर पहुंचे

18 minutes ago
वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बीच मंदिर तोड़ने की तैयारी का विरोध
Top News

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बीच मंदिर तोड़ने की तैयारी का विरोध:श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी; मौके से लौटे एसडीएम

26 minutes ago
सार्वजनिक बोरिंग पर निजी कब्जा मिला तो होगी कार्रवाई
Top News

सार्वजनिक बोरिंग पर निजी कब्जा मिला तो होगी कार्रवाई:निगमायुक्त बोले-खराब बोरिंग की मरम्मत कराई जाएगी

31 minutes ago
वीडियो देखिये, बुलडोजर के शोर के बीच गूंजती रहीं सिसकियां
Top News

वीडियो देखिये, बुलडोजर के शोर के बीच गूंजती रहीं सिसकियां:जमींदोज होते रहे मकान; रोती-बिलखती रहीं महिलाएं, बेघर हुए परिवारों के सामने खड़ा हुआ संकट

38 minutes ago
सगे भाई की कार को किया आग के हवाले...
Top News

सगे भाई की कार को किया आग के हवाले...:वजह अब भी रहस्यमय!

40 minutes ago
दिलजीत के कॉन्सर्ट में मारपीट
Top News

दिलजीत के कॉन्सर्ट में मारपीट:बैन के बावजूद ई-सिगरेट पीते दिखे दर्शक; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

about 1 hour ago
शेयर बाजार में मचा हाहाकार
Top News

शेयर बाजार में मचा हाहाकार:सेंसेक्स 1800 अंक तक लुढ़का; निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपए डूबे

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बाद बेघर हुए परिवारों का दर्द आया सामने
Top News

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बाद बेघर हुए परिवारों का दर्द आया सामने:पैसे देकर खरीदा था मकान; पार्षद से मुख्यमंत्री तक लगाई गुहार, कहीं नहीं हुई सुनवाई

about 1 hour ago
पीतांबरा पीठ के निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

पीतांबरा पीठ के निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त:PWD की टीम ने लिए सैंपल

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, ऑटो चालक से पुलिसकर्मी की झूमाझटकी
Top News

वीडियो देखिये, ऑटो चालक से पुलिसकर्मी की झूमाझटकी:सवारी उतारने को लेकर हुआ विवाद

about 1 hour ago
एशिया में भारत का बढ़ा दबदबा
Top News

एशिया में भारत का बढ़ा दबदबा:क्षेत्रीय प्रभाव के मामले में इस स्थान पर पहुंचा; पावर स्कोर बढ़कर हुआ इतना

about 1 hour ago
विशाल बढ़त हासिल करने के बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी
Top News

विशाल बढ़त हासिल करने के बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी:डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जुझारू बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड को हार से बचा लिया

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप
Top News

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

about 2 hours ago
शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत
Top News

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

about 2 hours ago
खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो
Top News

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

about 2 hours ago
ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस
Top News

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

about 3 hours ago
मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव
Top News

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!