नगर निगम को मिला नया निगमायुक्त: तेजतर्रार अधिकारी के रूप में जाने जाते है; आज ही सभालेंगे कार्यभार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 2014 बैच के आईएएस अधिकारी क्षीतिज सिंघल को नया नगर निगम आयुक्त नियुक्त किया गया है। शुक्रवार रात दिलीप कुमार यादव के तबादले के बाद शनिवार को यह आदेश जारी हुआ। बताया जा रहा है कि क्षीतिज सिंघल आज ही अपना कार्यभार संभाल लेंगे।
तेजतर्रार और सख्त अधिकारी की छवि
प्रशासनिक हलकों में क्षीतिज सिंघल को एक तेजतर्रार, सख्त और बेबाक अधिकारी के रूप में जाना जाता है। उनकी कार्यशैली को लेकर यह भी कहा जाता है कि वे नियमों के पालन में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतते, जिसके चलते कई बार उनकी सोच राजनीतिक नेतृत्व से मेल नहीं खा पाती।
पत्नी भी हैं IAS अधिकारी
क्षीतिज सिंघल की पत्नी शीतला पटले भी आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में सिवनी जिले की कलेक्टर के रूप में पदस्थ हैं। दोनों की जोड़ी प्रशासनिक सेवाओं में काफी चर्चित रही है।
कोर्ट मैरिज को लेकर आए थे सुर्खियों में
कुछ वर्ष पहले क्षीतिज सिंघल और शीतला पटले 1 जनवरी को बिना मुहूर्त कोर्ट मैरिज कर चर्चा में आए थे। उस समय उनकी सादगी और निजी फैसले को लेकर प्रशासनिक और सामाजिक हलकों में काफी चर्चा हुई थी।
उज्जैन नगर निगम और बिजली कंपनी का अनुभव
इंदौर से पहले क्षीतिज सिंघल उज्जैन नगर निगम के साथ-साथ बिजली कंपनी में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। शहरी प्रशासन और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े मामलों में उनका अनुभव इंदौर नगर निगम के लिए अहम माना जा रहा है।
दूषित पानी से मौतों के बाद हुआ बदलाव
गौरतलब है कि इंदौर में दूषित पानी से 15 लोगों की मौत के मामले के बाद सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव को पद से हटाया था। साथ ही नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर रोहित सिसोनिया को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनका भी स्थानांतरण कर दिया गया।
निगम में तीन नए IAS अधिकारियों की तैनाती
इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत इंदौर नगर निगम में तीन नए आईएएस अधिकारियों आकाश सिंह-डायरेक्ट IAS, प्रखर सिंह-डायरेक्ट IAS, आशीष पाठक-प्रमोटी IAS की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में अब क्षीतिज सिंघल को नगर निगम आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सबसे छोटा कार्यकाल रहा
पूर्व आयुक्त दिलीप कुमार यादव का कार्यकाल नगर निगम के इतिहास में सबसे छोटा रहा। उनकी नियुक्ति 9 सितंबर को हुई थी और वे महज चार महीने ही इस पद पर रह सके। अब सबकी निगाहें नए आयुक्त क्षीतिज सिंघल की कार्यशैली और इंदौर नगर निगम में होने वाले प्रशासनिक बदलावों पर टिकी हैं।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!