खाता गोवर्धनलाल का बंद किया कन्नूलाल का नहीं: भैरव बाबा मंदिर विवाद; हो रही कब्जे की कोशिश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पाटनीपुरा से मालवा मिल मार्ग स्थित भैरव बाबा मंदिर को लेकर उठे विवाद के बीच नया खुलासा हुआ है। मंदिर की देखभाल कर रहे यादव परिवार का कहना है जिन कन्नूलाल के संपत्तिकर के खाते को बंद करवाने की बात कही जा रही है, दरअसल वह खाता उनके बेटे गोवर्धनलाल यादव का है, जो पुन: खोला जा रहा है। मंदिर प्रबंधन समिति भी फर्जी है। कुछ लोग मंदिर पर कब्जे की कोशिश कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है मंदिर समिति के सुरेश बैरागी, माताप्रसाद प्रजापति, ओमप्रकाश यादव और करण ठाकुर ने बताया था कि 150 वर्ष पुराना ये मंदिर राजस्व रिकॉर्ड में भी सन् 1925 मिसल बंदोबस्त में दर्ज है। ये भूमि मंदिर की न होकर शासकीय रही, जो कई बार नजूल से हाउसिंग बोर्ड तक हस्तांतरित होती रही है। बोर्ड ने गत 20 अप्रैल 2024 को अपने आदेश में यह भूमि शासन को समर्पित कर दी, जो आज भी शासकीय भूमि है।
मंदिर की देखरेख करने वाले यादव परिवार ने स्व. कन्नूलाल यादव के नाम से फर्जी संपत्तिकर का खाता खुलवाया, जबकि भूमि के मालिकाना हक से संबंधित कोई भी कागज उनके पास नहीं है। मंदिर समिति ने वर्ष 2023 में तत्कालीन निगमायुक्त को सप्रमाण शिकायत की, जिसकी जांच के दौरान निगम ने हाउसिंग बोर्ड को मंदिर की जमीन को लेकर स्थिति स्पष्ट करने संबंधी पत्र लिखा था।
इस पर अधिकारियों ने भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट दी कि उक्त भूमि शासकीय है, जिस पर भैरव बाबा मंदिर स्थापित है। इसके बाद निगम ने कन्नूलाल यादव के संपत्तिकर खाते को बंद कर दिया।
उन्होंने बताया कि मुकेश और सागर यादव ने निगम को भ्रमित करने के उद्देश्य से दीवानी मुकदमा पेश किया, जो कि भूखंड क्र. 196 का है, जिसके बारे में वह बताते हैं कि ये मंदिर के पक्ष में है। मामले में यादव परिवार के अशोक यादव, सागर यादव और दिनेश यादव ने बताया मंदिर में जो संपत्तिकर खाता था, वह कन्नूलाल यादव के नाम पर नहीं, बल्कि उनके बेटे गोवर्धनलाल यादव के नाम पर था, जिसे पुन: चालू करवाया जा रहा है। इसके लिए 22 दिसंबर को दिए गए आवेदन में कहा गया है कि 196/12 नंदा नगर मेनरोड पर स्थित मंदिर का खाता क्र. 1000960450 हमारी पुश्तैनी संपत्ति है।
यह संपत्ति कन्नूलाल यादव के नाम पर राजस्व रिकॉर्ड में भी दर्ज थी। उनकी मृत्यु के बाद वर्तमान में उनके बेटे गोवर्धनलाल यादव के नाम पर दर्ज है। इसका टैक्स नियमित रूप से भरा जाता है। दिसंबर में ही हमने 4405 रुपए का संपत्तिकर भरा है।
इस खाते को कुछ ऐसे लोग, जिनका इससे कोई लेना-देना नहीं है, की शिकायत पर संपत्तिकर खाता बंद कर दिया गया। ये लोग मंदिर पर कब्जा करने की नीयत से गलत शिकायतें करते हैं। इसलिए खाता पुन: चालू किया जाए।
यादव ने बताया खाता जल्द ही चालू हो जाएगा। दरअसल, ये मंदिर और उसकी जमीन हमारी संपत्ति है, लेकिन क्षेत्र के कतिपय लोगों की नजरें इस पर हैं और वे षड्यंत्रपूर्वक इसे कब्जाने की कोशिश कर रहे हैं। जो मंदिर समिति बनाई गई, वह भी फर्जी है। ऐसी कोई समिति मंदिर की है ही नहीं।
हमने राजस्व समिति प्रभारी को भी पत्र लिखा है, जिसमें बताया कि 400 वर्गफीट पर मंदिर निर्माण होकर 300 वर्गफीट किराए पर दिया गया है। इसके शासकीय दस्तावेज व संपत्तिकर रसीद भी है।
2007 में कोर्ट ने उनके पक्ष में डिक्री भी पारित की थी। कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उक्त संपत्ति को सरकारी बताते हुए आवेदन लगाया गया और छलपूर्वक संपत्ति को हड़पना चाहते हैं।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!