भीषण सड़क हादसा: रेलिंग तोड़कर खाई में गिरी यात्री बस; मचा हड़कंप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, डिंडौरी।
जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। राछो घाट के पास तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरी।
तीन की हालत गंभीर
इस दर्दनाक हादसे में बस में सवार 32 यात्री घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, बस में सवार सभी लोग इलाज कराने जबलपुर जा रहे थे। यह दुर्घटना शनिवार सुबह करीब 10 बजे हुई।
पुलिस मौके पर पहुंची
हादसे की सूचना मिलते ही शहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा पहुंचाया गया, जहाँ सभी का प्राथमिक उपचार जारी है। शहपुरा थाना प्रभारी अनुराग जामदार ने बताया कि यह बस मझौली से जबलपुर की ओर जा रही थी और इसका वाहन क्रमांक एमपी 20 जेके 9559 है।
जबलपुर जा रहे थे यात्री
यात्री निःशुल्क उपचार के लिए सुखसागर हॉस्पिटल, जबलपुर जा रहे थे, तभी राछो घाट के पास यह हादसा हो गया। पुलिस द्वारा घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि अधिकांश घायल शहपुरा जनपद क्षेत्र के आसपास के गांवों के निवासी हैं। हादसे की सूचना उनके परिजनों को भी दी जा रही है।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!