टैक्स चोरी का खुलासा: इस बड़ी कंपनी पर सीजीएसटी की रेड; 2.86 करोड़ रुपए किए जमा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, हरदा।
सीजीएसटी और सीमा शुल्क भोपाल की संयुक्त टीम ने हरदा में कमल किशोर जर्दा भंडार और कमल किशोर अग्रवाल एंड कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी कर करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी का खुलासा किया है। कार्रवाई के बाद कंपनी संचालक ने 2 करोड़ 86 लाख रुपए की टैक्स चोरी की राशि स्वेच्छा से जमा कर दी है, हालांकि जांच अभी भी जारी है।
गोपनीय सूचना पर शुरू हुई कार्रवाई
राजधानी स्थित सीजीएसटी एवं सीमा शुल्क आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों ने गोपनीय सूचना के आधार पर यह कार्रवाई 2 जनवरी से शुरू की। जांच में सामने आया कि “कमल किशोर” ब्रांड के नाम से तंबाकू उत्पादों की बिना वैध दस्तावेजों के अवैध सप्लाई की जा रही थी।
अब तक 3 करोड़ की टैक्स चोरी उजागर
जांच शुरू होने के बाद अब तक करीब 3 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी सामने आ चुकी है। इसके बाद संचालक ने टैक्स, मुआवजा उपकर और जुर्माने की राशि मिलाकर 2.86 करोड़ रुपये सरकारी खाते में जमा कर दिए हैं।
ई-वे बिल के बिना पकड़ा गया तंबाकू से भरा ट्रक
सीजीएसटी भोपाल की इन्वेस्टिगेशन ब्रांच ने सूचना के आधार पर ई-वे बिल के बिना तंबाकू ले जा रहे एक ट्रक को रोका, जिसके बाद पूरे फर्जीवाड़े की परतें खुलनी शुरू हुईं। इसी कड़ी में हरदा स्थित दोनों व्यावसायिक परिसरों पर एक साथ सर्च और सीजर अभियान चलाया गया।
दस्तावेज बरामद
छापेमारी के दौरान अधिकारियों को अघोषित पैकिंग मशीनें और जर्दा की अवैध आपूर्ति से जुड़े कई दस्तावेज मिले हैं। इन साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
जांच जारी
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यह मामला अभी फाइनल एसेसमेंट के चरण में है और आगे की जांच में और भी टैक्स चोरी सामने आने की पूरी संभावना है।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!