दूषित पानी का मामला: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मंत्री से मांगा इस्तीफा; महापौर पर FIR की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस पूरे मामले को सीधे तौर पर हत्या करार देते हुए इसे सत्ता के भ्रष्टाचार और लापरवाही का नतीजा बताया है।
मीडिया से बातचीत करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि
जहरीला पानी पीने से 15 लोगों की मौत हुई है। अगर इसे हादसा कहा जा रहा है तो यह सच से मुंह मोड़ने की कोशिश है। यह हत्या है और इसके पीछे सत्ता का अहंकार और भ्रष्टाचार सबसे घातक हथियार साबित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से दिए जा रहे बयान पूरे घटनाक्रम पर पर्दा डालने का प्रयास हैं।
मंत्री विजयवर्गीय के इस्तीफे की मांग
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से तत्काल इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि इंदौर की घटना के लिए सिर्फ निचले स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराना गलत है।
पटवारी ने स्पष्ट कहा कि
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ना चाहिए। महापौर समेत सभी दोषियों पर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। इस मामले में गैर इरादतन हत्या का केस भी बनाया जाना चाहिए।
‘अधिकारियों की आड़ में भ्रष्टाचार छुपा रही BJP’
मंत्री विजयवर्गीय द्वारा अधिकारियों और महापौर के बीच समन्वय की कमी की बात कहे जाने पर जीतू पटवारी ने पलटवार करते हुए कहा- बीजेपी अधिकारियों के सहारे अपने भ्रष्टाचार को छुपाना चाहती है। अधिकारी भी भ्रष्टाचार के हिस्सेदार हैं। बीजेपी नेता अब अधिकारियों को टारगेट कर अपने पाप धोने की कोशिश कर रहे हैं।
विकास पर भी उठाए सवाल
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इंदौर के विकास और बजट खर्च को लेकर भी सवाल खड़े किए। उनका कहना है कि इंदौर जितना टैक्स सरकार को देता है, उसके अनुपात में शहर में विकास कार्य नहीं हो रहे। बुनियादी जरूरतें तक सुरक्षित नहीं हैं और सरकार विकास के दावे कर रही है।
सियासत गरमाई
इंदौर दूषित पानी कांड अब केवल स्वास्थ्य संकट नहीं, बल्कि बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन चुका है। कांग्रेस के तीखे आरोपों के बाद अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार आगे क्या कार्रवाई करती है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!