खबर
Top News

कुएं पर स्लैब, गली में कब्जा, बन रही बिल्डिंग: मामला निगम जोन 11 का

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 जनवरी 2026, 2:07 pm
शेयर करें:
कुएं पर स्लैब, गली में कब्जा, बन रही बिल्डिंग

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम के बिल्डिंग अधिकारियों की मिलीभगत से महारानी रोड पर अवैध निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए नगर निगम से भवन अनुज्ञा भी नहीं ली गई हैजबकि निर्माणकर्ता ने एक कुएं पर स्लैब डालकर उसे बंद कर दिया और उसके उपर निर्माण शुरू करा दिया। इसी तरह बिल्डिंग के पास में गली पर भी कब्जा जमाकर वहां भी अपनी दीवार बना ली है। इस मामले की शिकायत के बाद भी निगम अफसर मूक दर्शक बने हुए हैं।

नगर निगम ज़ोन-11 वार्ड 60 में निगम अफसरों की मिलीभगत से अवैध निर्माण हो रहा है। इसके लिए निर्माणकर्ता ने नक्शा भी पास नहीं कराया है। बताया जाता है कि निर्माणकर्ता ने निगम जोन 11 के भवन निरीक्षक से मिलीभगत कर बाले-बाले निर्माण शुरू करा दिया है।

इससे आसपास के लोग परेशान होकर कई बार निगमायुक्त तक शिकायत कर चुके हैं, लेकिन निगम की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे निर्माणकर्ता के हौसले बढ़े हुए हैं।

खुलासा फर्स्ट की पड़ताल में खुलासा हुआ कि अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, भवन अधिकारी गीतेश तिवारी, भवन निरीक्षक जीशान चिश्ती और उनके सहायक महेश जोशी की मिलीभगत से बिना नक्शा पास कराए करीब ढाई हजार वर्गफीट में अवैध निर्माण धड़ल्ले से कराया जा रहा है।

सूत्रों की माने तो इस मामले में निगम अफसरों और निर्माणकर्ता के बीच शुभ-लाभ होने से मामले में अफसर मौन साधे बैठे हैं। जबकि निर्माणकर्ता महेंद्र जैन के द्वारा नियमों की अनदेखी कर निर्माण किया जा रहा है।

कुएं को दबाया
महारानी रोड में जिस जगह यह निर्माण किया जा रहा है, उस जगह वर्षों पुराना कुआं है। इसके चलते कुएं पर कब्जा कर निर्माण करना अवैधानिक है, लेकिन निर्माणकर्ता के निगम अफसरों से मिलीभगत होने के बाद हौसले बढ़े होने से उसने नियमों को ताक पर रखकर कुएं पर सीमेंट कांक्रीट की स्लैब डालकर निर्माण शुरू कर दिया है।

इसके अलावा निर्माणकर्ता को निगम नियमों के तहत ऐसे स्थान पर कम से कम 30 फीट खुला क्षेत्र छोड़ना और सौंदर्यीकरण करना अनिवार्य है, लेकिन यहां कुएं को पूरी तरह कांक्रीट से पैक कर उसके ऊपर बाउंड्रीवॉल और निर्माण तान दिया है। इससे शहर के प्रमुख जलस्त्रोत कुएं पर भी कब्जा कर नियमों का उल्लंघन किया है। इस मामले में निगम आपराधिक कार्रवाई कर सकता है।

भवन अनुज्ञा नहीं
सूत्रों की माने तो बिल्डिंग का निर्माण करने वाले महेंद्र जैन ने निर्माण के लिए नगर निगम से नक्शा पास नहीं कराया और न ही किसी रजिस्टर्ड सिविल इंजीनियर को जिम्मेदारी सौंपी। इसके बाद भी बिल्डिंग अधिकारियों द्वारा कोई रोक-टोक नहीं की गई।

खास यह है कि इस निर्माण को लेकर निगम जोन 11 के भवन निरीक्षक जीशान चिस्ती पर मिलीभगत के आरोप लग रहे हैं। सूत्रों का दावा है कि भवन निरीक्षक चिस्ती कई शिकायतों के बाद भी निर्माण का निरीक्षण करने नहीं गए है। इससे निर्माणकर्ता के हौसले बढ़ गए हैं जिससे वह लगातार निर्माण कर रहा है।

गली पर कब्जा
बताया जाता है कि निर्माणकर्ता महेंद्र जैन के द्वारा बिल्डिंग का निर्माण करते समय आसपास की गलियों पर भी अवैध रुप से हैंगिंग डालकर कब्जा कर निर्माण किया जा रहा है। इसके चलते आसपास के रहवासियों के द्वारा सेंट्रल कोतवाली में शिकायत की गई, लेकिन निर्माणकर्ता ने पुलिस थाने में भी अपनी मिलीभगत कर मामले को लिखा-पढ़ी में बदलवा दिया।

खुलासा फर्स्ट की टीम ने मौके पर जाकर देखा कि आसपास की गलियों और पीछे के रास्तों पर निर्माणकर्ता महेंद्र जैन के द्वारा जानबूझकर अवैध कब्ज़ा किया गया है। इस तरह करीब 5 से 5.5 फीट तक की हैंगिंग डालकर सरकारी रास्तों और गलियारों पर कब्जा जमा लिया है।

प्लॉटों का संयुक्तीकरण
सूत्रों के मुताबिक इस अवैध निर्माण का ठेका राजनीतिक दलों से जुड़े दलालों के हाथ में है। इन्हीं के जरिए यह प्रचारित किया जा रहा है कि रजिस्ट्री में कुआं शामिल है। अपने इस दावे को पुख्ता करने के लिए ही बिल्डिंग अफसरों से मिलीभगत का खेल रचा गया है।

सूत्रों की माने तो बिल्डिंग परमिशन विभाग का सहायक महेश जोशी निर्माणकर्ता से वसूली के लिए वहां कई बार आते-जाते देखा गया है। इस तरह निगम अफसर अपनी कमाई कर कार्रवाई से आंखें मूंदे हुए हैं।

नगर्माणकर्ता पर आरोप लग रहे है कि उसने 40-60 वर्गफीट के तीन प्लॉट जोड़कर चार मंजिल अवैध बिल्डिंग बनाई जा रही है। इसमें दुकानें भी बन रही है। इसके तहत 12-40 वर्गफीट के सरकारी गलियारे पर कब्ज़ा कर लिया गया, पीछे के हिस्से में 6-10 वर्गफीट का सरकारी रास्ता निर्माण में शामिल कर लिया। इसके अलावा सरकारी कुएं पर कांक्रीट डालकर कब्ज़ा किए जाने का भी आरोप है।

जल्द कार्रवाई संभव
नगर निगम जोन 11 में निगम अफसरों की मिलीभगत से किए जा रहे अवैध निर्माण को लेकर अब तक कई शिकायतें की गई, लेकिन मिलीभगत के इस खेल में अफसरों ने हर बार मामले को दबा दिया। लेकिन अब दस्तावेजों सहित पूरी शिकायत उच्च अधिकारियों से की जाएगी, इसके बाद निगम की कार्रवाई होना तय है।

ऐसा माना जा रहा है कि भले ही निगम जोन के बिल्डिंग अफसरों से मिलीभगत कर आला अफसरों के नाम लेकर निर्माणकर्ता अपना प्रभाव जमाने का प्रयास कर रहा है। मामला तत्कालीन निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव और अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया के पास पहुंचने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई।

कार्रवाई की जाएगी...

नियम विरुद्ध निर्माण होने की शिकायत मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। - जीशान चिस्ती, भवन निरीक्षक जोन 11

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 1 hour ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 2 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 2 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 2 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 2 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 2 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 2 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 2 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 2 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 2 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 3 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 3 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 3 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 3 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 3 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 3 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 3 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!