खबर
Top News

जहरीले पानी मामले पर सियासी घमासान: कांग्रेस–भाजपा आमने-सामने; जांच समिति का विरोध कर रहे बीजेपी कार्यकर्ता

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 जनवरी 2026, 4:03 pm
शेयर करें:
जहरीले पानी मामले पर सियासी घमासान

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए है, जिसके बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है। दोनों पक्षों की ओर से जमकर नारेबाजी की जा रही है।

भाजपा कार्यकर्ता जहां “बाहरी लोग वापस जाओ” के नारे लगा रहे, वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “घंटा पार्टी मुर्दाबाद” के नारे लगाए। हालात बिगड़ते देख मौके पर मौजूद पुलिस लगातार दोनों पक्षों को समझाइश देती रही और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।

कांग्रेस द्वारा जांच कमेटी गठन की गई
भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई मौतों के बाद कांग्रेस के द्वारा जांच कमेटी गठन की गई थी, जिसके बाद कमेटी भागीरथपुरा में मृतकों के घर पहुंची थी। मौत के करनी का पता लगाया जा रहा था। जिसकी जानकारी बीजेपी को लगी तो भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध किया गया।

जिसमें पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को अलग किया है अभी भी विरोध जारी है। बीजेपी के कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यकर्ताओं और गठित कमेटी के सामने आ रहे हैं। पुलिस बीच बचाव कर रही है। बीजेपी की ओर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर जूते चप्पल फेंके गए है।

दूषित पानी से 16 मौतों की पुष्टि
गौरतलब है कि इंदौर में दूषित पानी पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। इनमें हीरालाल (65) की मौत 31 दिसंबर को हुई थी। भागीरथपुरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अनुसार, हीरालाल शीतल नगर–लक्ष्मी नगर निवासी एक परिचित से मिलने आए थे, तभी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। बाद में उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट से होने की जानकारी सामने आई।

सरकार की बड़ी कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने शुक्रवार को इंदौर नगर निगम कमिश्नर दिलीप यादव को पद से हटा दिया। उनकी जगह आईएएस क्षितिज सिंघल को नया नगर निगम आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही एडिशनल कमिश्नर रोहित सिसोनिया और एग्जीक्यूटिव इंजीनियर संजीव श्रीवास्तव को भी निलंबित कर दिया गया है।

हाईकोर्ट में पेश हुई स्टेटस रिपोर्ट
इसी दिन राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट पेश करते हुए दावा किया कि इंदौर में दूषित पानी से सिर्फ 4 मौतें हुई हैं। यह रिपोर्ट ऐसे समय सामने आई है, जब मृतकों के परिजन और अस्पतालों के रिकॉर्ड के अनुसार 15 से अधिक मौतों की जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है।

6 जनवरी को अगली सुनवाई
हाईकोर्ट इस मामले में 6 जनवरी को अगली सुनवाई करेगा। दूषित पानी से मौतों का मामला अब प्रशासनिक ही नहीं, बल्कि बड़ा राजनीतिक और कानूनी मुद्दा बन चुका है।

संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश
Top News

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

about 4 hours ago
फिर लड़कों से आगे बेटियां
Top News

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

about 4 hours ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

about 4 hours ago
अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी
Top News

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

about 4 hours ago
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे
Top News

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

about 4 hours ago
16 हजार का लोन
Top News

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

about 4 hours ago
टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक
Top News

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

about 4 hours ago
MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार
Top News

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

about 5 hours ago
जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत
Top News

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

about 5 hours ago
अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

about 5 hours ago
आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल
Top News

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

about 5 hours ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

about 5 hours ago
इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित
Top News

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

about 5 hours ago
दिग्गज फिल्ममेकर का निधन
Top News

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

about 5 hours ago
हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी
Top News

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

about 5 hours ago
बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती
Top News

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

about 5 hours ago
MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट
Top News

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

about 5 hours ago
उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं
Top News

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

about 5 hours ago
ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

about 5 hours ago
दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे
Top News

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!