खबर
Top News

पुलिस व सीएमएचओ पर साठगांठ का आरोप: बिना एफआईआर खोली सील और शुरू हो गया अवैध क्लिनिक

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 जनवरी 2026, 5:11 pm
शेयर करें:
पुलिस व सीएमएचओ पर साठगांठ का आरोप

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खातीवाला टैंक में सील अवैध क्लिनिक को बिना एफआईआर दर्ज किए सील खोलकर पुनः संचालित करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित रोहन चौहान का आरोप है पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की मिलीभगत से नियमों को दरकिनार कर उक्त क्लिनिक खोला गया। यह कानून-व्यवस्था के साथ ही आम जनता के स्वास्थ्य से भी खिलवाड़ है। पीड़ित ने सड़क पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर विरोध किया।

रोहन पिता आत्माराम चौहान निवासी 182, मार्तंड नगर का आरोप है कि उक्त क्लिनिक में गलत इलाज के चलते एक महिला की मौत हो जाने पर इसे सील कर दिया गया था। कलेक्टर सहित थाना जूनी इंदौर, एसडीएम व सीएमएचओ को कई बार आवेदन देकर शिकायत की, लेकिन मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पीड़ित का आरोप है कि उक्त क्लीनिक को पहले एक महिला की गलत इलाज से मृत्यु होने के बाद सीएमएचओ एवं जिला प्रशासन के निर्देश पर सील किया गया था, लेकिन बाद में बिना किसी लिखित आदेश और एफआईआर के पुलिस व सीएमएचओ की साठगांठ से सील खुलवा दी गई।

रोहन के अनुसार जूनी इंदौर थाना प्रभारी ने स्वीकार किया कि थाने के पास क्लिनिक खोलने संबंधी कोई लिखित आदेश उपलब्ध नहीं है। इसके बावजूद बीईएमएस डॉक्टर द्वारा नियम विपरीत एलोपैथिक इलाज, इंजेक्शन व गंभीर दवाओं का उपयोग किया जा रहा है।

डॉक्टर के गुंडों ने पीटा, जान से मारने की धमकी- पीड़ित ने बताया जब वह क्लिनिक के अवैध रूप से खुलने की जानकारी लेने पहुंचा तो डॉक्टर के कथित गुर्गों जितेंद्र बांगेचा, मुकेश बांगेचा सहित 10-15 आरोपियों ने उसे और उसके भाई करण चौहान से गालीगलौज कर मारपीट की और जातिसूचक अपमान करते हुए परिवार को जान से खत्म करने की धमकी दी। शिकायत के बावजूद मामले में अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई।

बिना लाइसेंस चल रहा क्लिनिक, स्टाफ 10वीं-12वीं फेल- रोहन ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि इस क्लिनिक में न तो नर्सिंग होम का लाइसेंस है, न फार्मेसी लाइसेंस और न ही फूड लाइसेंस।

वहीं 10वीं-12वीं फेल स्टाफ द्वारा मरीजों को इंजेक्शन व बोतलें लगाई जा रही हैं। पीड़ित का दावा है कि गलत इलाज के चलते ही उनकी मां मंजू चौहान की मृत्यु हुई थी।

संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 13 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 14 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 14 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 14 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 15 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 15 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 15 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 15 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 15 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 15 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 15 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 15 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 15 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 15 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 15 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 16 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 16 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 16 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 16 hours ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!