नए वर्ष के पहले दिन अनिका की मदद के लिए खूब बढ़े हाथ: तीन साल की अनिका शर्मा के लिए नए वर्ष के पहले दिन कई लोगों ने मदद के हाथ बढ़ाए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तीन साल की अनिका शर्मा के लिए नए वर्ष के पहले दिन कई लोगों ने मदद के हाथ बढ़ाए। कुछ नए लोग भी इस अभियान में जुड़े और धार्मिक स्थलों पर आए लोगों ने भी दिल खोलकर राशि प्रदान की। इस अभियान को अब और अधिक जोरशोर से चलाया जाएगा क्योंकि अभी बहुत बड़ा लक्ष्य है जिसे पूरा करना बड़ी चुनौती है।
बेबी अनिका स्पाइनल मस्कुलर एट्राफी टाइप 2 नामक अतिगंभीर बीमारी से जूझ रही है। उसका वजन अभी साढ़े नौ किलो है और 13 किलो की होने के पूर्व इस बीमारी के इलाज के लिए अमेरिकी इंजेक्शन लगना है जिसकी कीमत 9 करोड़ रुपए है।
मां सरिता शर्मा का कहना है कि वो बेबी अनिका को ऐसी डाइट दे रही हैं जिससे उसका वजन न बढ़े। हालांकि अन्य बच्चों को देखकर वो भी कई चीजें खाने के लिए कहती है जिसे बमुश्किल समझाकर चुप कराया जाता है।
बहरहाल, नए वर्ष के पहले दिन लोगों ने खुलकर अपनी ओर से मदद का हाथ बढ़ाया। धार्मिक स्थानों पर चले अभियान में टीम अनिका के पास आकर मदद दी। तीन पुलिया नंदानगर में सैलून संचालक कमल सेन, भाजपा नेता जयसिंह ठाकुर, हरिओम सेन, सन्नी श्रीवास, अभिषेक लोदवाल आदि ने मदद की राशि एकत्र की और अनिका के परिजनों को सौंपी।
खजराना स्थित गणेश मंदिर पर भी टीम अनिका बेबी ने सहायता राशि जुटाई। बिजासन मंदिर व पितृ पर्वत पर दीकेश यादव, कमलेश पांचाल, शुभम सोलंकी व सहयोगियों ने राशि एकत्र की और परविार को प्रदान की। बड़ा गणपति चौराहा पर भी टीम अनिका ने कैंपेन चलाया और राशि एकत्र की। मल्हारगंज लोहरपट्टी क्षेत्र में दीपक ठाकुर, अनुज अवस्थी, अज्जू ठाकुर, बंटी यादव साथियों ने भी टीम अनिका के साथ सहयोग राशि एकत्र की और परिजनों को सौंपी।
टीम अनिका के सदस्यों को जबरन हटाया- बेबी अनिका के लिए चल रहे मदद अभियान से जुड़े अनीश पांडे ने बताया कि खजराना गणेश मंदिर पर निजी सुरक्षा एजेंसी का रवैया बेहद दुखभरा रहा। एजेंसी के गार्डों ने मंदिर की पार्किंग में सहयोग राशि जुटा रहे टीम अनिका बेबी के सदस्यों को जबरदस्ती हटा दिया। उनसे बहुत निवेदन किया गया लेकिन वो नहीं माने और आखिरकार वहां से हटने पर मजबूर होना पड़ा।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!