नगर निगम की लापरवाही से हो रहे एक्सीडेंट: रोड के गड्ढों से रोजाना हो रहे हादसे; दो बाइक सवार गिरे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के अरबिंदो स्थित लव कुश चौराहे के पास आज सुबह एक बार फिर खराब सड़कों के कारण बड़ा हादसा होते-होते बचा। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण दो अलग-अलग बाइक सवार अचानक असंतुलित होकर गिर गए। गनीमत रही कि दोनों को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन यह घटना प्रशासन की लापरवाही पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।
मेट्रो निर्माण बना परेशानी की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस मार्ग पर मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके चलते वाहन चालकों को मजबूरी में सर्विस रोड का उपयोग करना पड़ रहा है। लेकिन सर्विस रोड की हालत बेहद खराब है। सड़क के दोनों ओर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन चुके हैं, जिनके कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर रहे हैं।
रोजाना निकलते हैं हजारों वाहन
बता दें कि, इस सड़क से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं, बावजूद इसके नगर निगम की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। कई बार शिकायतों के बावजूद भी गड्ढे नहीं भरे गए।
बड़ी दुर्घटना हुई तो जिम्मेदार कौन?
क्षेत्रवासियों ने सवाल उठाया है कि अगर भविष्य में यहां कोई बड़ा हादसा होता है, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाए। स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम और संबंधित विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है, ताकि किसी बड़ी अनहोनी से बचा जा सके।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!