खबर
Top News

निर्दोष पटवारियों के निलंबन पर भड़का मप्र पटवारी संघ: कलेक्टर को सौंपा बहाली की मांग का ज्ञापन; सात दिन में समाधान नहीं तो होगा आंदोलन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 जनवरी 2026, 5:07 pm
शेयर करें:
निर्दोष पटवारियों के निलंबन पर भड़का मप्र पटवारी संघ

तकनीकी और सॉफ्टवेयर खामियों का ठीकरा पटवारियों पर फोड़े जाने का आरोप

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।

नियमों की अनदेखी कर पटवारियों को निलंबित किए जाने पर मप्र पटवारी संघ, जिला शाखा इंदौर ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कड़ा विरोध जताया है। संघ का आरोप है कि बिना पक्ष सुने, तकनीकी त्रुटियों एवं सॉफ्टवेयर संबंधी खामियों के लिए निर्दोष पटवारियों को निलंबित कर प्रताड़ित किया जा रहा है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिन में निलंबित पटवारियों की बहाली नहीं हुई तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

संघ का कहना है प्रशासनिक अधिकारी जब कार्य करवाना होता है, तब पटवारियों को शासन की रीढ़ की हड्डी, आंख और कान बताते हैं, लेकिन जब अधिकारों की बात आती है तो उन्हीं पटवारियों का शोषण किया जाता है। वर्तमान में जिले के कई पटवारी बिना विधिवत जांच और बिना पक्ष सुने निलंबित हैं।

तीन मामलों पर उठे सवाल- संघ ने डॉ. आंबेडकर नगर (महू) तहसील के तीन पटवारियों के निलंबन को पूर्णतः अन्यायपूर्ण बताया। संघ के अनुसार पटवारी अनीता चौहान को वर्ष 2014-15 की एनआईसी सॉफ्टवेयर त्रुटियों के कारण निलंबित किया गया, जबकि उस समय सॉफ्टवेयर ऑनलाइन नहीं था और तहसील स्तर पर ऑपरेटर द्वारा संचालित होता था। इन त्रुटियों की जानकारी पूर्व में शासन को दी जा चुकी थी।

पटवारी आशीष कटारे पर हाई कोर्ट के आदेश पर अमल न करने का आरोप लगाया गया, जबकि 2019 में जिस खसरा नंबर का उल्लेख किया गया, वह अस्तित्व में ही नहीं था। आदेश में वर्णित सर्वे नंबरों पर नियमानुसार अमल किया गया था। पटवारी मेघा शर्मा के मामले में वर्ष 2021-22 में एनआईसी/जीआईएस सॉफ्टवेयर की तकनीकी त्रुटियों के सुधार को आधार बनाकर निलंबन किया गया, जबकि यह कार्य तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी के आदेश पर पूरे प्रदेश में किया गया था।

अन्य पटवारियों के मामलों में भी अनियमितताएं
पटवारी अनीस मोहम्मद (तहसील खुड़ैल) को सीएम हेल्पलाइन पर हुई शिकायत के आधार पर निलंबित किया गया, जबकि संबंधित आदेश तकनीकी रूप से त्रुटिपूर्ण था और उसका अमल जीआईएस सॉफ्टवेयर में संभव नहीं था।

पटवारी चेतन उपाध्याय (तहसील राऊ) को 8-9 माह पूर्व निलंबित किया गया, लेकिन 45 दिन के भीतर आरोप-पत्र नहीं दिया गया। आज तक बहाली नहीं होने से वे 50 प्रतिशत निर्वाह भत्ते पर परिवार का पालन कर रहे हैं।

पटवारी मनोज खरे (तहसील मल्हारगंज) लगभग पांच वर्ष से निलंबित हैं। आरोप-पत्र में जिस शिकायत का उल्लेख है, वह आज तक उन्हें उपलब्ध नहीं कराई गई। बहाली की फाइल पिछले डेढ़ वर्ष से लंबित है।

पटवारी अलकेश गुप्ता (तहसील देपालपुर) को सीमांकन व कब्जा प्रकरण में निलंबित किया wभी प्रस्तुत नहीं किया गया था।

नियमों की अवहेलना का आरोप
संघ का कहना है कि मप्र सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के नियम 9 तथा सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों की अनदेखी कर निलंबन किए गए हैं। इससे जिले के पटवारियों में भारी रोष व्याप्त है।

…तो करेंगे चरणबद्ध आंदोलन
पटवारी संघ ने ज्ञापन में मांग की है कि सभी निर्दोष निलंबित पटवारियों को शीघ्र बहाल किया जाए। मांगें पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसमें 12 से 14 जनवरी 2026 तक काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन, 15 से 18 तक सभी शासकीय वाट्सएप ग्रुप से बाहर रहकर असहयोग, 19 से 21 तक सामूहिक अवकाश तथा 22 जनवरी से जिले के समस्त पटवारी कार्य का पूर्ण बहिष्कार करेंगे।

संबंधित समाचार

शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार
Top News

शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार

2 minutes ago
फर्जी क्राइम ब्रांच मामले में शाहरुख उर्फ पेट्रोल गिरफ्तार
Top News

फर्जी क्राइम ब्रांच मामले में शाहरुख उर्फ पेट्रोल गिरफ्तार

6 minutes ago
कारोबारी को कोर्ट से झटका
Top News

कारोबारी को कोर्ट से झटका:अग्रिम जमानत याचिका खारिज; करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी है आरोप

14 minutes ago
मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प
Top News

मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प:तिरंगा लेकर पहुंचे हजारों कार्यकर्ता; मशाल लेकर अपनी-अपनी विधानसभा के लिए निकले

17 minutes ago
राजवाड़ा पर एसबीआई इमारत का स्ट्रक्चर ढहा बैंक और निगम की लापरवाही का खुलासा
Top News

राजवाड़ा पर एसबीआई इमारत का स्ट्रक्चर ढहा बैंक और निगम की लापरवाही का खुलासा:महालक्ष्मी मंदिर परिसर में मलबा गिरने से फैली दहशत; बाल-बाल बचे राहगीर

19 minutes ago
फिर धंसी सड़क... परदेशीपुरा में खोखली जमीन पर हवा में लटका कांक्रीट का स्लैब
Top News

फिर धंसी सड़क... परदेशीपुरा में खोखली जमीन पर हवा में लटका कांक्रीट का स्लैब:नगर निगम में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का खुलासा

22 minutes ago
देखिये वीडियो, 450 करोड़ के वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल
Top News

देखिये वीडियो, 450 करोड़ के वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल:प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखी भैंसें; प्रधानमंत्री ने किया था उद्घाटन

26 minutes ago
1.07 करोड़ रुपए बकाया, फिर भी पटाखा बाजार की जमीन के आवंटन की तैयारी
Top News

1.07 करोड़ रुपए बकाया, फिर भी पटाखा बाजार की जमीन के आवंटन की तैयारी:आईडीए की स्कीम-97 की जमीन पर राशि वसूली लंबित

27 minutes ago
पंद्रह ग्राम ब्राउन शुगर के मामले में सप्लायर गिरफ्तार
Top News

पंद्रह ग्राम ब्राउन शुगर के मामले में सप्लायर गिरफ्तार:बैकवर्ड लिंक से खुला नेटवर्क; आरोपी पर पहले से एनडीपीएस-आर्म्स एक्ट समेत 4 केस

32 minutes ago
मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा
Top News

मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा:बजरंगियों के गंभीर आरोप; थाने में शिकायत की तैयारी

35 minutes ago
महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला
Top News

महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला:दोस्त ने तीन राउंड फायरिंग की; कनपटी को छूकर निकली गोली

about 1 hour ago
छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल
Top News

छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल:आरोपी शाहनवाज हिरासत में; लोगों ने किए आपत्तिजनक कमेंट

about 1 hour ago
बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप
Top News

बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप:3 चालक नशे में मिले; चलती बस में बीड़ी पीता दिखा ड्राइवर, 6 पर हुई कार्रवाई

about 1 hour ago
क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा
Top News

क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा:बोले; श्रद्धा और सम्मान की वजह से जाते हैं आश्रम

about 1 hour ago
गुंडे-बदमाशों से ब्लैकमेलर शाहरुख का याराना
Top News

गुंडे-बदमाशों से ब्लैकमेलर शाहरुख का याराना:सजती थी रोटी-बोटी की महफिल

about 1 hour ago
आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट
Top News

आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट:लोन महंगे होने के आसार; जीडीपी ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ाया

about 2 hours ago
17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या
Top News

17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या:सिर काटकर उतारा मौत के घाट; एक सप्ताह से थी लापता, आरोपी की सड़क हादसे में मौत

about 2 hours ago
मुकद्दर का सिकंदर
Top News

मुकद्दर का सिकंदर:25 साल का बेमिसाल सफर; मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक जनसेवा के नायक नरेंद्र मोदी

about 2 hours ago
आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन
Top News

आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन:90 निजी अस्पतालों को 24 घंटे का अल्टीमेटम; बिना NABH नए मरीजों का इलाज बंद

about 2 hours ago
15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Top News

15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शरीर पर मिले चोट के निशान; हत्या की आशंका

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!