विधायक के सामने आने से शराब माफिया अशोक अरोरा घबराया: नीमच कृषि उपज मंडी में कल होंगे चुनाव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नीमच।
यहां की कृषि उपज मंडी में कल चुनाव हैं और अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राकेश भारद्वाज के समर्थन में विधायक दिलीपसिंह परिहार खुलकर मैदान में उतर गए हैं। उनका मुकाबला कर रहे शैलेष (गोपाल) जीजी के पीछे खड़ा यहां का कुख्यात शराब माफिया अशोक अरोरा में घबराहट हो गई है।
उसने मंडी पर कब्जा करने की नीयत से अपने पार्टनर को मैदान में उतारा है। व्यापारियों का कहना है कि अरोरा के व्यक्ति को वोट देकर हमें मंडी में उसकी घुसपैठ रोकना है। यदि अरोरा का मंडी में वरदहस्त हो गया तो फिर हम पर जाने कैसे टैक्स लाद देगा।
उल्लेखनीय है कि अरोरा ने पूरे नीमच का शराब में डूबो दिया है। उसने न केवल शराब दुकानों पर कब्जा जमा रखा है, बल्कि उसने जिलेभर में अवैध शराब की गुमटियां खोल रखी हैं और वो युवाओं को नशे का आदी बना रहा है।
यही नहीं, अरोरा का आतंक ऐसा है कि वो जिले का जो प्लॉट उसे पसंद आ गया, उस पर कब्जा कर लेता है। उसकी प्रताड़ना के शिकार कई लोग कलेक्टर से लेकर तमाम अधिकारियों तक अपनी गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
पूरा नीमच जिला इन दिनों शराब की गिरफ्त में है। इसके पीछे अशोक अरोरा है जो अपने गुर्गों के जरिए साम्राज्य फैलाए हुए हैं। पूर्व में बोहरा समाज की एक महिला ने अपने प्लॉट पर कब्जा किए जाने के खिलाफ भोपाल जाकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल तक गुहार लगाई, लेकिन फिर भी उसके प्लॉट को अरोरा ने नहीं छोड़ा और उस पर शराब की अवैध गुमटी रख रखी है।
अब अरोरा की नीयत मंडी पर डोल गई है। उसने अपने पार्टनर शैलेष (गोपाल) जीजी को अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतार दिया है और वो खुद सामने आकर उसके पक्ष में प्रचार कर रहा है।
व्यापारियों से मिल रहा है। सामने तो व्यापारी समर्थन देने की बात करते हैं लेकिन वास्तविकता ये है कि वो अरोरा और उसके प्रत्याशी को पसंद नहीं कर रहे। उनका कहना है कि यदि अरोरा का प्रत्याशी जीता तो मंडी में गंगानगर टैक्स लग जाएगा। गंगानगर में अशोक अरोरा रहता है और अपना काला कारोबार वहीं बैठकर संचालित करता है।
व्यापारियों को भय है कि यदि अरोरा का प्रत्याशी जीता तो अरोरा मंडी में मनमानी चलाएगा और उसका आतंक अब मंडी में भी काबिज हो जाएगा। इसलिए व्यापारियों ने तय कर लिया है कि वे उसके प्रत्याशी को कतई वोट नहीं देंगे।
कुछ व्यापारियों ने तो आशंका व्यक्त की है कि अरोरा के प्रत्याशी को गिनती के ही वोट मिलेंगे बाकी तो सारे के सारे व्यापारी राकेश भारद्वाज को वोट देंगे जो वर्तमान अध्यक्ष भी हैं। खास बात ये है कि भारद्वाज के पक्ष में विधायक दिलीपसिंह परिहार खुलकर सामने आ गए हैं। वे व्यापारियों के बीच जाकर भारद्वाज को वोट देेने की अपील कर रहे हैं।
सूत्रों का कहना है कि विधायक के भारद्वाज के पक्ष में खुलकर मैदान में आने से चुनाव एकतरफा हो गया है। व्यापारियों ने भारद्वाज को सपोर्ट करना तय कर लिया है इसलिए अरोरा घबरा गया है और वो कोई न कोई कुचक्र रचने की कोशिश कर रहा है।
हालांकि उसकी किसी भी हरकत का मुकाबला करने के लिए विधायक खेमे ने तैयारी कर रखी है। नीमच की कृषि उपज मंडी मेंं कल रविवार को मतदान है और तय है कि अरोरा का प्रत्याशी मुंह की खाएगा।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!