यहां सहर्ष है, नहीं चलेगा अवैध अहाता: खुद सड़क पर उतरे टीआई और शराबियों को खदेड़ा; थर्टी फर्स्ट की रात नहीं होने दी गड़बड़
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
यदि अफसर ठान लें कि उसके क्षेत्र में कोई गड़बड़ नहीं हो सकती है, तो मजाल है कि कुछ हो जाए। ऐसा ही कुछ कनाड़िया थाना टीआई सहर्ष यादव ने किया। थर्टी फर्स्ट की रात लॉ एंड अॉर्डर बनाए रखने के लिए टीआई ने दोपहर से ही कमर कस ली थी। इसके चलते वे दलबल के साथ खुद सड़क पर उतर गए।
शराब दुकान के पास बने रेस्टॉरेंट पहुंचे तो शराबखोरी चल रही थी। टीआई ने संचालक को हड़काते हुए जाम छलका रहे नशेड़ियों को भी लताड़ा और चेकिंग कर भगा दिया। नतीजा ये रहा कि रात को क्षेत्र में शांति रही और लोगों ने हर्षोल्लास के साथ नए साल का जश्न मनाया।
इंदौर की शहरी सीमा से लगे बायपास पर कनाड़िया थाना है। शहर के क्रीम थानों में गिने जाने वाले इस थाने पर पोस्टिंग के लिए थाना प्रभारी एड़ी-चोटी का जोर लगाने को तैयार रहते हैं। हालांकि यहां पोस्टिंग उन्हीं की होती है या तो जिनके संबंध ऊपर तक हो या फिर जेब भारी।
इन सबसे ऊपर उठकर अपनी सख्त कार्यशैली के दम पर कार्यवाहक टीआई सहर्ष यादव ने यहां पोस्टिंग हासिल कर ली। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने उन्हें 29 जनवरी 2024 को कनाड़िया थाने भेजा था। नतीजा भी उनकी सोच के अनुरूप ही निकला।
थाने पर आने वालों की हर फरियाद खुद सुनी
सहर्ष यादव ने चार्ज लेने के साथ ही सबसे पहले थाने के पुराने पुलिसकर्मियों से थाना क्षेत्र की तासीर समझी। इसके बाद 12 घंटे से ज्यादा की थाने पर ही सिटिंग शुरू कर दी। नतीजा ये हुआ कि थाने पर आने वालों की हर फरियाद खुद सुनी, जितना हो सका तत्काल निराकरण भी किया।
वहीं, क्षेत्र में ढाबों पर बिकने वाली अवैध शराब पर रोक लगाई। इतना ही नहीं, रेस्टॉरेंट की आड़ में चलने अवैध अहाते भी बंद करवा दिए। क्षेत्र के फार्म हाउस पर चलने पर शराब पार्टियों पर भी सख्ती दिखाई कि संचालकों और मालिकों को पसीने आ गए।
टीआई के पहुंचते ही भगदड़ मच गई
बात अगर की जाए थर्टी फर्स्ट की तो कनाड़िया बायपास स्थित दोनों शराब दुकानों पर वे शाम होने से पहले ही जा पहुंचे। टीआई के पहुंचते ही भगदड़ मच गई थी। उन्होंने बाहर बैठकर शराबखोरी करने वालों की खुद चेकिंग की, साथ ही रेस्टॉरेंट में बैठाकर शराब पिलाने वालों को भी हड़काया और सीधे शब्दों में चेता दिया कि उनके थाना क्षेत्र में अवैध अहाते नहीं चलेंगे।
उन्होंने रेस्टोरेंट में बैठकर शराब पी रहे लोगों को भी पुलिसिया स्टाइल में सबक सिखाते हुए उनकी चेकिंग की। नतीजा ये रहा कि उन्हीं की सख्ती के चलते थर्टी फर्स्ट की रात क्षेत्र में कोई गड़बड़ नहीं हुई। टीआई सुबह पांच बजे तक स्टाफ के साथ खुद फील्ड में डटे थे।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

पड़ोसी देश में सियासी संकट:इस प्रांत में इमरजेंसी और गवर्नर शासन का दावा; पूर्व पीएम की रिहाई के लिए सीएम निकाल रहे थे मार्च

काम दिलाने के बहाने हिंदू महिला से दुष्कर्म:पीडि़ता को बंधक बना रखा था आरोपी ने

मां बगलामुखी के दर्शन के लिए निकले दोस्तों की बाइक हादसे का शिकार:सड़क किनारे खड़े कंटेनर में घुसी; 2 की मौत

खाकी पर कार्रवाई या दबाव में फैसला:थाने में नेताओं-पुलिस की भिड़ंत के बाद बड़ा सवाल

राजधानी के प्रदर्शन में शामिल होंगे एमपी के नेता:सीईसी के इस्तीफे की मांग

राहुल यादव बोला... हां डिजाइनर है गैंगस्टर सतीश भाऊ:एसीपी क्राइम ने लिए पीडि़त के बयान

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई करने की तैयारी में थे आरोपी

सुप्रीम कोर्ट बोला मेट्रो-इंटरनेट सर्विस बहाल करें:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर आज फिर मैदान में सीजेपी

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच का चढ़ा खुमार:टीम इंडिया की जर्सी खरीदने प्रशंसकों में मची होड़

नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में बड़ा फर्जीवाड़ा:तीन बार फूटी पाइपलाइन; जर्जर हो रहा 2000 करोड़ का प्रोजेक्ट

2 अलग-अलग मामलों में दो की मौत:प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या; युवक ने लगाई फांसी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!