बाले-बाले ले लिया हिस्ट्रीशीटर हेमंत यादव का रिमांड: मामला डाॅक्टर का पैर तुड़वाने की सुपारी देने का
KHULASA FIRST
संवाददाता

खिलौने की तरह रखा, रिमांड पूरा होने पर भेजा जेल
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बेटे का इलाज कर संक्रमण के नाम पर उसका पैर काटने वाले डॉक्टर पर सुपारी देकर हमला कराने वाले हिस्ट्रीशीटर का रिमांड पूरा होने पर बाले-बाले कल उसे विजय नगर पुलिस ने जेल भिजवा दिया। पुलिस उसे दो दिनों के प्रॉडक्शन वारंट पर लाई थी। इस दौरान उस पर कोई सख्ती नहीं करते हुए उसका खिलौने की तरह ध्यान रखा गया।
उल्लेखनीय है कि 16 दिसंबर को स्कीम-54 निवासी डॉक्टर शिवकुमार यादव पर हमला हुआ था। बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर हमला कर कार में तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खजराना के मोहसिन और देवास के कालू को गिरफ्तार किया था।
दोनों ने देवास के जाहिद का नाम लिया था। पुलिस ने जाहिद को पकड़ा तो उसने बताया कि वह हत्या और अपहरण के मामले में सजा काटकर 15 अगस्त को छूटा था। जेल में बंद रहने के दौरान उसकी कातिलाना हमले में जेल में सजा काट रहे हिस्ट्रीशीटर गुंडे हेमंत यादव से दोस्ती हुई थी। हेमंत यादव ने बताया था कि उसके बेटे मोहित का तीन साल पहले एक्सीडेंट हुआ था।
डॉक्टर शिवकुमार ने ही उपचार किया था। संक्रमण फैलने के कारण उसका पैर काटना पड़ गया। हेमंत ने कहा था कि डॉक्टर के इलाज में लापरवाही करने के कारण बेटे का एक पैर कटा था। वह पैर तुड़वा कर बदला लेना चाहता था।
इसलिए उसने सुपारी देकर मोहसिन खान, कालू और साजिद खान से हमला कराया। मामले में पूछताछ के लिए पुलिस ने हेमंत यादव का रिमांड लिया था। रिमांड अवधि में हेमंत सुपारी देने की बात से इनकार करता रहा।
उसका कहना था कि मुझे डॉ. से बदला लेना होता तो मैं कब से ले चुका होता। न तो मैंने सुपारी दी है न ही मैंने इस बारे में किसी को कुछ कहा। हालांकि पुलिस का कहना है कि हेमंत ने सुपारी देकर हमला कराने की बात स्वीकारी है। रिमांड समाप्त होने पर पुलिस ने कल उसे वापस जेल भिजवा दिया। पुलिस को केस में बस एक बाइक की जब्ती करना है।
पांच दिन का रिमांड मांगा था, दो दिनों का मिला
सूत्रों का कहना है कि 31 दिसंबर को विजय नगर पुलिस हेमंत यादव का रिमांड लेने पहुंची थी। खबर लगने पर हेमंत यादव की और से तीन से चार वकील इसका विरोध करने खड़े थे। पुलिस ने पांच दिनों का रिमांड मांगा तो वकीलों ने विरोध करते हुए कहा कि हेमंत यादव का डॉ. शिवकुमार यादव पर हमले से कोई लेना देना नहीं है।
केस के सारे आरोपी पकड़े जा चुके हैं और हेमंत यादव को न तो शहर से बाहर कहीं ले जाना और न ही कुछ भी जब्त होना हैं। ऐसे में पांच दिनों के रिमांड की कोई जरुरत नहीं है, लेकिन पुलिस के अड़े रहने पर कोर्ट ने आखिरकार दो दिनों का रिमांड स्वीकार कर लिया।
इसमें भी वकीलों का कहना था कि हेमंत यादव की दो बार बायपास हो चुकी है। उसकी रोजाना दवाई-गोलियां देना पड़ती है। कुल मिलाकर पुलिस को हेमंत यादव का रिमांड तो मिल गया, लेकिन उसे कांच के बर्तन की तरह रखना पड़ा। उससे पूछताछ में कोई सख्ती भी पुलिस नहीं दिखा पाई।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!