एफआईआर की जिद पर अड़ी हिंदू पीड़िता, मोईद हुआ फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजवाड़ा के पास गोपाल मंदिर की गली में बैडशीट की दुकान लगाने वाली हिंदू महिला अपने साथ बदतमीजी करने वाले मुस्लिम दुकानदार पर एफआईआर दर्ज करवाने पर अड़ी है। हालांकि बजरंग दल, करणी सेना के प्रयासों के बावजूद अभी तक एफआईआर नहीं हुई है। इस बीच, मुस्लिम दुकानदार मोईद पठान इंदौर से फरार हो गया है। उसके महेश्वर स्थित ससुराल में होने की खबर है।
उल्लेखनीय है कि हिंदू महिला दुकानदार डिंपल जरिया का कहना है कि मुस्लिम दुकानदार मोईद पठान उसे तरह-तरह से प्रताड़ित करता रहा है। वो उससे 200 रुपए प्रतिदिन मांग रहा है और इसके अलावा मिलने के लिए दबाव बना रहा है।
उसने रास्ते में रोककर उससे अश्लील हरकत की और जिस जगह पर वो बैठती है, उसके ठीक सामने सीसीटीवी कैमरा लगाकर उस पर निगरानी कर रहा है। मोईद पठान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेस कार्यसमिति का सदस्य होने के अलावा छावनी उषागंज स्थित खान बहादुर ट्रस्ट का अध्यक्ष है, जो वक्फ की संपत्ति के बावजूद वो उसे अपने निजी उपयोग कर रहा है।
उसने वहां नियम विरुद्ध एक ऑफिस खोल लिया है, जहां संदिग्ध लोगों का आना-जाना है। क्षेत्र के भाजपा नेता जगमोहन वर्मा ने भी उसके खिलाफ शिकायत में कहा है कि मोईद पठान यहां अवैध और अनैतिक काम कर रहा है और क्षेत्र के हिंदू परिवारों को परेशान कर रहा है। यहां के लोग उससे परेशान हैं।
बहरहाल, इस मामले में पीड़िता डिंपल करणी सेना, बजरंग दल आदि के पदाधिकारियों के साथ जाकर सराफा थाने पर शिकायत कर चुकी है, लेकिन अभी तक मोईद पर एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। उसे बस आश्वासन ही मिला है।
तीन विधायकों का क्षेत्र है
ये क्षेत्र सनातनी विधायक गोलू शुक्ला का है, जिनके पास पीड़िता अपनी शिकायत लेकर गई थी, लेकिन उनके आश्वासन के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। वो शुभम नगर संगम नगर के पास रहती है जो क्षेत्र क्र. 1 में आता है, जहां से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय विधायक हैं और सारा कामकाज पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय देखते हैं।
उनके अलावा, यहां की पूर्व विधायक और हिंदुत्व की प्रमुख पैरोकार उषा ठाकुर भी संगम नगर में रहती हैं, उन्होंने भी अभी तक इस मामले में संज्ञान नहीं लिया है। इनके अलावा, ये क्षेत्र विधायक मालिनी गौड़ का भी है। पीड़िता का कहना है कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ रैली-प्रदर्शन करने वाले नेता अपने शहर में ही हो रहे अत्याचार पर चुप्पी साधे हैं।
कोई समझौता नहीं
महिला का कहना है कि वो मोईद से कोई समझौता नहीं करेगी क्योंकि उसने उसके सम्मान पर हमला किया है। वो उस पर कार्रवाई चाहती है। इससे कम पर कुछ नहीं।
अभी वो दुकान नहीं लगा रही है, जबकि इसी दुकान से उसका घर चल रहा है। उसके सामने भीषण संकट हो गया है। उधर, मोईद फरार हो गया है। उसके महेश्वर स्थित ससुराल में होने की खबर है।
संबंधित समाचार

मशहूर पंजाबी गायक के चार्टर्ड प्लेन में दिखी इस प्रसिद्ध शायर की किताब:इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की तस्वीर; इस किताब ने खींचा ध्यान

शाम होते ही जाम के जाल में फंसा इंदौर:दो प्रमुख मार्गों पर थमे वाहनों के पहिए; यातायात पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल

ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की कवायद:शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत; सांसद और विधायक ने किया शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश से कोर्ट में भिड़ा वकील:बोला- आप कुर्सी पर बैठने लायक नहीं; ईमानदारी पर भी उठाए सवाल

महापुरुषों की प्रतिमाओं को लेकर समय सीमा तय:इतने दिनों में स्थापित करने का लक्ष्य; 15 प्रमुख स्थानों पर व्यवस्थित होंगे लेफ्ट टर्न

वीडियो देखिये, सरकार का सख्त एक्शन:नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

दुकान लगाने से लेकर दोस्ती तुड़वाने तक वसूली का खेल:कहीं 10 हजार तो कहीं दो लाख के लिए की गई मारपीट

क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग मामलों में दो फरार तस्करों को दबोचा:गांजा और ब्राउन शुगर के मामलों में सप्लाई चेन बनाकर की धरपकड़

कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के कामकाज का हुआ मूल्यांकन:यह थाना फिर बना नंबर-1; यह थाना दूसरे और यह तीसरे स्थान पर

पार्षद पति पर पत्थरबाजी, प्रताड़ना व जमीन पर कब्जे के आरोप; अब वीडियो-साक्ष्य लेकर सामने आए वकील:26 दिसंबर, 2025 को परिवार पर हुए हमले में एफआईआर दर्ज नहीं होने का आरोप

29.80 लाख के भुगतान पर घिरी शांता स्वामी भार्गव:करोड़ों के कथित गबन में अब अफसर पर आरोप पत्र

पानी की बर्बादी पर नगर निगम का एक्शन:दो दिन तक समझाइश देने के बाद भी नहीं सुधरे हालात; काट दिए चालान

राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल:कार्तिक माह की पहली सवारी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगने की तैयारी:चुनाव आयोग और विपक्षी दलों के बीच जारी विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

शादी का वादा कर वीडियो एडिटर से दुष्कर्म:चार साल तक करता रहा शारीरिक शोषण

विक्रम यूनिवर्सिटी में NSUI का उग्र प्रदर्शन:कुलसचिव के सामने जूता लहराया; गेट पर बरसाईं लातें, कार्यालय की नेमप्लेट भी उखाड़ी

शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म:खुद को कुंवारा बताकर महिला को जाल में फंसाया; फिर ऐसे हुआ खुलासा

समय-सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक:कलेक्टर ने दिखाए सख्त तेवर; लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज

बिग बी की पोस्ट से मची हलचल:प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया; लोग इसका मतलब तलाशने लगे

पूर्व सीएसपी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका:एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!