शादी का झांसा देकर ठगी: युवती ने मैट्रीमोनियल साइट पर करवाया था रजिस्ट्रेशन; 1.61 लाख ठगे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के एमजी रोड क्षेत्र से एक साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जहाँ मैट्रीमोनियल वेबसाइट के जरिए शादी का झांसा देकर एक युवती से करीब 1 लाख 61 हजार रुपए की ठगी कर ली गई। ठगी का एहसास होने पर पीड़िता ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक स्नेहलतागंज निवासी निकिता शर्मा की शिकायत पर संदीप वशिष्ठ, निवासी गुरुग्राम (हरियाणा) के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। निकिता ने शादी के उद्देश्य से एक मैट्रीमोनियल वेबसाइट पर अपना अकाउंट बनाया था, जिसमें उन्होंने मोबाइल नंबर साझा किया था।
व्हाट्सऐप पर शुरू हुई बातचीत
अकाउंट बनाने के कुछ समय बाद संदीप वशिष्ठ नामक युवक ने व्हाट्सऐप के जरिए संपर्क किया। बातचीत के दौरान उसने खुद को शादी के लिए कुंवारा बताया और धीरे-धीरे युवती का भरोसा जीत लिया।
डेबिट कार्ड खोने का बहाना बनाकर मांगे पैसे
नवंबर-दिसंबर 2025 के दौरान आरोपी ने पहली बार 1,750 रुपए ट्रांसफर करवाए। इसके बाद उसने डेबिट कार्ड गुम होने और नए कार्ड के आने में देरी का बहाना बनाकर गूगल कोड और ओटीपी के माध्यम से अलग-अलग किस्तों में करीब 53 बार में कुल 1.61 लाख रुपए अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए।
शक होने पर टूटा संपर्क
पीड़िता के अनुसार, 26 दिसंबर तक वह बड़ी रकम आरोपी को दे चुकी थी। जब उसने डेबिट कार्ड को लेकर सवाल उठाए, तो आरोपी लगातार बहाने बनाने लगा। शक गहराने पर जब निकिता ने और जानकारी मांगी, तो आरोपी ने अचानक संपर्क तोड़ दिया।
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
इसके बाद पीड़िता ने साइबर सेल में शिकायत की। जांच के बाद एमजी रोड पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस संबंधित मोबाइल नंबर, बैंक खातों और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!