मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद फेरबदल: दो अफसरों को हटाया; 3 नए IAS अधिकारियों की हुई नगर निगम में एंट्री
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दूषित पानी से 15 लोगों की मौत के मामले में राज्य शासन ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर रोहित सिसोनिया को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उन्हें तत्काल इंदौर से हटा दिया गया है।
रोहित सिसोनिया को अब किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग में उप सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। इस कार्रवाई को इंदौर दूषित जल संकट के बाद सरकार का अब तक का सबसे सख्त कदम माना जा रहा है।
नगर निगम में 3 नए IAS अधिकारियों की तैनाती
रोहित सिसोनिया को हटाए जाने के बाद शासन ने इंदौर नगर निगम में तीन नए IAS अधिकारियों की नियुक्ति की है। इनमें आकाश सिंह, प्रखर सिंह और आशीष पाठक शामिल हैं।
प्रशासनिक हलकों में चर्चा है कि यह नियुक्तियां मुख्य सचिव अनुराग जैन की पसंद के अनुरूप की गई हैं।
जल वितरण विभाग से प्रभार वापस
शासन ने इंचार्ज सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर संजीव श्रीवास्तव से भी जल वितरण कार्य विभाग का प्रभार वापस ले लिया है। बताया जा रहा है कि श्रीवास्तव 2007–08 से प्रतिनियुक्ति पर इंदौर नगर निगम में पदस्थ थे और लंबे समय से जल प्रदाय शाखा संभाल रहे थे।
महापौर ने उठाए थे सवाल
इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पहले ही एडिशनल कमिश्नर रोहित सिसोनिया को घेरते हुए कहा था कि- निगमायुक्त ने एक ही चेहते अधिकारी को सारे काम सौंप दिए हैं, जिससे पूरा सिस्टम ठप हो गया है। यह अधिकारियों की कमी नहीं, बल्कि गलत कार्य विभाजन का नतीजा है।
महापौर के इन आरोपों के बाद नगरीय प्रशासन के अपर मुख्य सचिव (ACS) ने इंदौर में एक दिन रुककर हालातों का जायजा लिया और मुख्यमंत्री को विस्तृत रिपोर्ट सौंपी। इसी रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
सीएम ने दिए थे आदेश
सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर कहा है कि मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों के साथ इंदौर के दूषित पेयजल प्रकरण में की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की। आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास के अपर मुख्य सचिव की रिपोर्ट पर भी चर्चा हुई है।
इंदौर नगर निगम आयुक्त और अपर आयुक्त को इस संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी करने, अपर आयुक्त को तत्काल इंदौर से हटाने और प्रभारी अधीक्षण यंत्री से जल वितरण कार्य विभाग का प्रभार वापस लेने के निर्देश दिए हैं। इंदौर नगर निगम में आवश्यक पदों पर तत्काल प्रभाव से पूर्ति करने के निर्देश भी दिए हैं।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!