खबर
Top News

युकां का उग्र प्रदर्शन: 20 से अधिक गिरफ्तार; कैलाश विजयवर्गीय व महापौर पर एफआईआर की मांग

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 जनवरी 2026, 4:16 pm
शेयर करें:
युकां का उग्र प्रदर्शन

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित जल से हुई मौतों को लेकर शहर युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को नगर निगम की कार्यप्रणाली के खिलाफ कड़ा आक्रोश जताया। जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग को लेकर नगर निगम मुख्यालय के मुख्य द्वार पर जंगी प्रदर्शन किया।

“सरकार जब-जब डरती है, पुलिस को आगे करती है’ और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय व महापौर पुष्यमित्र भार्गव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग संबंधी नारे लगाए गए।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, शहर युकां अध्यक्ष अमित पटेल सहित 20 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल भेज दिया। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों में भारी आक्रोश देखा गया।

पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप... प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस द्वारा अभद्र व्यवहार और झूमा-झटकी की शिकायत सामने आई। पुलिस ने वानखेड़े और पटेल को धक्का-मुक्की कर पुलिस वाहन में बैठाया और गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को सेंट्रल जेल ले जाया गया, जहां लगभग एक घंटे बाद रिहा कर दिया गया। इनमें हर्ष डांगरे, मोनिका मांडरे, सीमा मालवीय सहित अन्य कांग्रेसजन प्रमुख रूप से शामिल रहे।

कांग्रेस बोली- सरकार दे 25-25 लाख मुआवजा
मृतकों के परिजनों को दी गई सहायता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। अब तक 16 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि सैकड़ों अस्पतालों में हैं। जिला प्रशासन ने 7 मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की सहायता देने की घोषणा की है। यह राशि रेडक्रॉस सोसायटी से प्रदान की गई है।

इस पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट प्रमोदकुमार द्विवेदी ने कहा रेडक्रॉस सोसायटी आम जनता और विभिन्न वर्गों के दान से संचालित है। उसकी ओर से दी गई सहायता सरकारी नहीं कही जा सकती। सरकार विधिवत 25-25 लाख रुपए की सहायता दे ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके।

द्विवेदी ने बताया रेडक्रॉस सोसायटी में आम नागरिकों के अलावा कॉलोनाइजर, बिल्डर, शराब ठेकेदार, हथियार लाइसेंस लेने वाले लोग तथा विभिन्न शासकीय विभागों के प्रभावशाली व्यक्तियों से दान लिया जाता है।

यह सहायता त्वरित जरूरतों की पूर्ति या ऐसे कार्यों के लिए होती है, जिनमें सरकारी नियमों के तहत समय लगता है। अधिकांश जिलों में कलेक्टर ही रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष हैं।

टैग:

संबंधित समाचार

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

7 minutes ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

18 minutes ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

23 minutes ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

25 minutes ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

30 minutes ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

31 minutes ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

34 minutes ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

42 minutes ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

44 minutes ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 1 hour ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 1 hour ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 1 hour ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 1 hour ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 1 hour ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 1 hour ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 1 hour ago
पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण
Top News

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

about 2 hours ago
मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई
Indore

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

about 2 hours ago
किराना दुकानदार पर  छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

about 2 hours ago
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
Top News

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!