नर्मदा लाइन के ऊपर बने ड्रेनेज चैंबर तोड़े: जांच में सामने आई चौंकाने वाली खामियां
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी की समस्या के बाद अब नगर निगम ने सुधार कार्य तेज कर दिए हैं। पिछले तीन दिनों से निगम की टीमें नर्मदा जल लाइन के ऊपर बने ड्रेनेज चैंबरों को तोड़ने में जुटी हैं।
नए चैंबर बनाए गए
अब तक एक दर्जन से अधिक पुराने और गलत चैंबर हटाए जा चुके हैं, जिनकी जगह नए चैंबर बनाए गए हैं। इसके साथ ही ड्रेनेज लाइन को सुव्यवस्थित तरीके से नए चैंबरों से जोड़ा जा रहा है।
अभी और चैंबर तोड़े जाएंगे
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में अब भी कई ऐसे चैंबर मौजूद हैं जो नर्मदा लाइन के ठीक ऊपर बने हुए हैं और जिनके पास से ड्रेनेज लाइन गुजर रही है। ऐसे सभी चैंबरों को अगले चार से पांच दिनों में तोड़कर दोबारा बनाया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या दोबारा न हो।
लीकेज ठीक किया
इस बीच भागीरथपुरा की पानी की टंकी के पास बने शौचालय को भी तोड़ा गया है। साथ ही नर्मदा लाइन में पाए गए लीकेज को ठीक किया गया, हालांकि इसके बावजूद शुक्रवार को भी कुछ घरों में दूषित पानी पहुंचने की शिकायतें सामने आईं।
जांच में मिलीं चौंकाने वाली खामियां
नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि समस्या की मुख्य वजह गलियों में नर्मदा और ड्रेनेज लाइनों का अव्यवस्थित ढंग से बिछाया जाना है। जांच के दौरान कई गंभीर इंजीनियरिंग खामियां सामने आईं।
कई स्थानों पर नर्मदा जल सप्लाई लाइन के ठीक ऊपर ड्रेनेज लाइन बिछी हुई मिली, जो नियमों के खिलाफ है। मंगलवार से ऐसे गलत चैंबरों को तोड़ने का अभियान लगातार जारी है और अब तक 12 से ज्यादा नए चैंबर बनाए जा चुके हैं।
गलियों में बदले गए चैंबर
गली नंबर-2 में गलत चैंबर पर तत्कालीन कार्यपालन यंत्री संजीव श्रीवास्तव की आपत्ति के बाद नया चैंबर बनाया गया। इसी तरह गली नंबर-4 और गली नंबर-6 में भी पुराने चैंबर हटाकर नए चैंबर तैयार किए गए हैं।
पार्षद पर लगाए आरोप
स्थानीय रहवासियों ने आरोप लगाया है कि नर्मदा और ड्रेनेज लाइन का काम पार्षद कमल बाघेला ने अपने करीबियों से करवाया, जो इस कार्य के विशेषज्ञ नहीं थे। हालांकि पार्षद ने सफाई देते हुए कहा है कि करीबियों से केवल 10 प्रतिशत काम ही करवाया गया था।
संबंधित समाचार

भीषण सड़क हादसा:पिकअप ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर; दोनों की मौत

हनीट्रैप में फंसा नौसेना का जवान:विदेशी महिला एजेंट को संवेदनशील रक्षा जानकारी देने का आरोप; गिरफ्तार

गोलीकांड को अंजाम देने वाले बदमाश धराए, भागते समय एक का टूटा हाथ:तीन आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग अभिरक्षा में: पिस्टल, बुलेट, थार व एक्टिवा जब्त

मास्टर प्लान की कार्रवाई में छात्र बेघर:30 से अधिक विद्यार्थियों का सामान नष्ट; छावनी चौराहे पर मथुरावाला होटल की इमारत ढहाने से बिगड़े हालात

मेडिकल के बाद पुलिस अभिरक्षा से फिर भागा आरोपी:बाइक बंद होते ही प्रधान आरक्षक को धक्का देकर हथकड़ी समेत फरार; पीछा कर रात में पकड़ा

देखिये वीडियो, कार से बचने के चक्कर में हादसा:मां-बेटी स्कूटी सहित खुले नाले में गिरीं; बदहाल सड़क से रहवासी परेशान, शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ समाधान

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जांच के आदेश:इस राज्य सरकार का फैसला

देखिए वीडियो, सीईसी के खिलाफ दो नेताओं का महामोर्चा:कौन बोले; चुनाव आयोग नहीं, जनता तय करेगी सरकार

जंतर-मंतर प्रदर्शन:पुलिस पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी के आरोप; सीने पर हाथ मारने का दावा, क्राइम ब्रांच करेगी जांच

बिन पेंदे का लोटा शाहरुख कुरैशी:गिरगिट जैसी फितरत वाला है ये तथाकथित पत्रकार

इस नदी में दौड़ेगा लग्जरी क्रूज:इस मार्ग पर शुरू होगी अंतरराज्यीय जलयात्रा; मंजूरी का इंतजार

एसआईआर में हटे मतदाताओं को मिली राहत:पात्र नाम दोबारा जुड़ सकेंगे; विलोपित मामलों के पुनः सत्यापन के निर्देश

देखिये वीडियो, दिव्यांग भाई को पीठ पर उठाकर वार्ड तक पहुंची बहन:जिला अस्पताल में नहीं मिला स्ट्रेचर; व्यवस्था पर उठे सवाल

किसने महिलाओं से की अपील:‘अकेली न आएं, सेवादारों पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें’

पिकनिक मनाने निकले छात्र की मौत:डिवाइडर से टकराई बाइक; दोस्त घायल

‘मैं पुलिस वाली हूं, सेटलमेंट करा दूंगी’ कहकर ठगी का आरोप:फर्जी नारकोटिक्स टीआई ने करोड़ों वसूले

दूषित पानी कांड:पीड़ित परिवारों से मिली कांग्रेस; जांच रिपोर्ट पर उठाए सवाल

आरक्षक से साइबर ठगी:पुराने नोटों की फोटो मंगाकर इतने लाख की कीमत बताई; अलग-अलग शुल्क के नाम पर हजारों ठगे

चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट:रिकॉर्ड हाई से इतने लाख रुपए हुई सस्ती; सोना भी टूटा

प्रसिद्ध घाट का जल स्नान लायक नहीं:दूषित जल से पेचिश; टाइफाइड और हेपेटाइटिस-ए का खतरा, श्राद्धपक्ष में रोज पहुंच रहे सैकड़ों श्रद्धालु
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!