क्राइम ब्रांच की कार्रवाई: MD ड्रग के साथ महिला समेत तीन तस्करों को पकड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो युवकों और एक महिला को MD ड्रग (मेफेड्रोन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी शहर में छात्रों को नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 20 ग्राम से अधिक MD ड्रग और एक कार जब्त की है।
स्कीम नंबर 114 से गिरफ्तारी
क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पुलिस टीम ने स्कीम नंबर 114 स्थित पानी की टंकी के पास चेकिंग के दौरान इरफान शेख (निवासी एमआईजी कॉलोनी), सरफराज खान (निवासी खजराना) और उनकी एक महिला साथी को संदिग्ध हालत में रोका। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे, लेकिन टीम ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया।
20 ग्राम से ज्यादा MD ड्रग बरामद
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 20 ग्राम से अधिक MD ड्रग बरामद की गई, जिसकी बाजार में कीमत काफी अधिक बताई जा रही है। इसके अलावा नशे की सप्लाई में इस्तेमाल की जा रही एक कार भी जब्त की गई है।
प्रतापगढ़ और मंदसौर से आता था नशा
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे प्रतापगढ़ और मंदसौर क्षेत्र से नशीला पदार्थ लाकर इंदौर में बेचते थे। उनका मुख्य टारगेट कॉलेज और कोचिंग से जुड़े छात्र थे। पुलिस अब इस पूरे ड्रग सप्लाई नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!