दूषित पानी के मुद्दे पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने: पुलिस ने पूर्व मंत्री-विधायक को हिरासत में लिया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा क्षेत्र में शनिवार को कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत और तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली। इलाके में जमकर नारेबाजी, धक्कामुक्की और हंगामा हुआ, जिसके बाद पुलिस को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा।
कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया
कांग्रेस की पांच सदस्यीय जांच समिति प्रभावित क्षेत्र के लोगों से मिलने पहुंची थी। इसी दौरान उनका सामना बीजेपी कार्यकर्ताओं से हो गया और दोनों आमने-सामने आ गए।
काले झंडे दिखाए, चूड़ियां फेंकी
बीजेपी कार्यकर्ता 'बाहरी लोग वापस जाओ' के नारे लगा रहे थे। कांग्रेस कार्यकर्ता 'घंटा पार्टी मुर्दाबाद' के नारे लगा रहे थे। कुछ कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए, तो कुछ ने काली चूड़ियां फेंकी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एडिशनल सीपी अमित सिंह और कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, विधायक महेश परमार, प्रताप गरेवाल, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी और शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे को हिरासत में लेकर गाड़ियों में बैठाकर क्षेत्र से बाहर ले गई।
नेताओं ने लगाया आरोप
सज्जन सिंह वर्मा ने कहा “यहां लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। पुलिस बीजेपी कार्यकर्ताओं को सुरक्षा दे रही है। वहीं विधायक महेश परमार ने कहा “बीजेपी का असली चेहरा सामने आया है। क्या यहां लोकतंत्र नहीं है? क्या राष्ट्रपति शासन है? हमें क्यों रोका गया?”
भोपाल में सपा का विरोध प्रदर्शन
उधर, भोपाल में समाजवादी पार्टी ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बंगले के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नेम प्लेट पर कालिख पोती और मंत्री का इस्तीफा मांगते हुए विरोध जताया।
AIIMS टीम ने लीकेज का निरीक्षण किया
भागीरथपुरा में हुई घटनाओं के बीच AIIMS की टीम ने इलाके में लीकेज वाली जगह का निरीक्षण किया। टीम ने इस विजिट की जानकारी इंदौर नगर निगम को दी थी, लेकिन वहां कोई अधिकारी उपस्थित नहीं था। भागीरथपुरा जल संकट अब सिर्फ प्रशासनिक नहीं, बल्कि राजनीतिक मुद्दा बन चुका है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!