खबर
Top News

मौतों के आंकड़े पर भ्रम, मुआवजा लेने से परिजनों ने कर दिया इंकार: बैठक में भिड़े प्रशासन जनप्रतिनिधि

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 जनवरी 2026, 4:43 pm
शेयर करें:
मौतों के आंकड़े पर भ्रम, मुआवजा लेने से परिजनों ने कर दिया इंकार

चेक देने पहुंचे मंत्री रहवासियों के विरोध के बाद लौटे, दावे के विपरीत रोज बढ़ रहे मरीज

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा में दूषित पानी से फैली बीमारी और मौतों को लेकर स्थिति अब भी गंभीर और भ्रमपूर्ण बनी हुई है। एक ओर प्रशासन हालात पर नियंत्रण का दावा कर रहा है, दूसरी ओर मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मौत के आंकड़े, मुआवजे और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर जनता का आक्रोश खुलकर सामने आ रहा है।

मौत की वास्तविक संख्या को लेकर असमंजस की स्थिति है। स्थानीय लोगों का कहना है लगभग 16 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि प्रशासन केवल पांच मौतों को ही दूषित पानी से जुड़ा मान रहा है। इसी आधार पर मुआवजे की प्रक्रिया भी सीमित रखी गई है। निगम और स्वास्थ्य विभाग भले ही स्थिति के नियंत्रण में होने की बात कह रहे हों, लेकिन हकीकत है हर दिन 10 से अधिक नए मरीज अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। यह आंकड़ा प्रशासन के दावों पर सवाल खड़े कर रहा है।

परिजनों ने ठुकराए चेक
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार मृतकों के परिजनों को रेड क्रॉस निधि से दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की शुरुआत की गई। इसी क्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री और क्षेत्रीय विधायक कैलाश विजयवर्गीय पार्षद के साथ दोपहिया वाहन पर सवार होकर पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे।

चेक देने लगे तो पीड़ित परिजनों ने इनकार कर दिया। एक पांच महीने के मासूम की मां ने भावुक होकर कहा ‘हमें पैसा नहीं चाहिए, हमारा बेटा लौटा दो।‘ परिजनों के इस विरोध और भावनात्मक प्रतिक्रिया के बाद मंत्री और अधिकारी बिना कुछ कहे लौट गए।

21 टीमें कर रहीं सर्वे, 338 नए रोगी
स्वास्थ्य विभाग भागीरथपुरा में व्यापक सर्वे और जागरूकता अभियान चला रहा है। सीएमएचओ डॉ. माधवप्रसाद हसानी के अनुसार 21 टीमों का गठन किया है, जिनमें डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, आशा कार्यकर्ता और एएनएम शामिल हैं। टीमें घर-घर उबला पानी पीने और बाहर का भोजन न करने की सलाह दे रही हैं।

शुक्रवार को 1714 घरों का सर्वे हुआ, जिसमें 8571 लोगों की जांच हुई। 338 नए रोगी सामने आए, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। अब तक 272 मरीज अस्पतालों में भर्ती किए जा चुके हैं, जिनमें से 71 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। फिलहाल 201 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं और 32 मरीज आईसीयू में उपचाररत हैं।

अधिकारियों पर मनमानी के आरोप
दूषित पानी की घटना को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें विधायक, महापौर और पार्षद भी मौजूद रहे। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने खुलकर प्रशासन पर मनमानी और उपेक्षा के आरोप लगाए। विधायकों ने कहा कि जिले के अधिकारी न तो फोन उठाते हैं और न ही जनप्रतिनिधियों की बात सुनते हैं। जब हजारों लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाले निर्वाचित प्रतिनिधियों की अनदेखी हो रही है, तो आम जनता की सुनवाई कैसे होगी।

महापौर की भूमिका पर उठे सवाल
जनप्रतिनिधियों ने इसे शर्मनाक स्थिति बताते हुए कहा कि यदि वे जनता के हित में संघर्ष नहीं कर पा रहे हैं, तो ऐसे पंगु जनप्रतिनिधियों को सामूहिक रूप से इस्तीफा दे देना चाहिए। शहर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव, जो स्वयं कानूनविद हैं, से अपेक्षा जताई गई कि वे महापौर परिषद की बैठक बुलाकर ऐसे अधिकारियों के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजें।

राजनीतिक तुलना और आरोप
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रवक्ता प्रमोद कुमार द्विवेदी ने कहा कि वर्ष 1999 में जब कैलाश विजयवर्गीय नगर निगम के महापौर थे और दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री थे, तब दोनों अलग-अलग दलों से होने के बावजूद अधिकारी नगर निगम के नियमों के

अनुसार काम करने को मजबूर थे। उन्होंने आरोप लगाया कि आज सत्ता की पकड़ प्रशासन पर कमजोर हो चुकी है, जिसके चलते अधिकारियों की मनमानी बढ़ गई है और इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 17 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 17 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 17 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 17 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 18 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 18 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 18 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 18 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 18 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 18 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 18 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 18 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 18 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 18 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 18 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 18 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 19 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 19 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 19 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!