दूषित पानी मामले में एक्शन: दो अफसरों को हटाया; अगली सुनवाई 6 जनवरी को
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दूषित पानी से हुई मौतों के मामले में प्रशासन पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम कमिश्नर दिलीप यादव और एडिशनल कमिश्नर रोहित सिसोनिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
इसके साथ ही एडिशनल कमिश्नर सिसोनिया को इंदौर से हटाकर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इतना ही नहीं, इंचार्ज सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर संजीव श्रीवास्तव से जल वितरण विभाग का प्रभार भी वापस ले लिया गया है, जिससे साफ संकेत मिलते हैं कि सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है।
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर नगर निगम में मौजूद सभी आवश्यक खाली पदों को तत्काल भरने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि स्टाफ की कमी भी इस गंभीर लापरवाही की एक बड़ी वजह रही है।
हाईकोर्ट में सरकार की रिपोर्ट पर उठा विवाद
इससे पहले मध्य प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट पेश की, जिसमें दावा किया गया कि दूषित पानी से केवल 4 मौतें हुई हैं। हालांकि, मृतकों के परिजन और अस्पताल रिकॉर्ड के अनुसार अब तक 15 लोगों की मौत की जानकारी सामने आ चुकी है।
सभी मरीजों को उल्टी-दस्त, पेट दर्द और बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें 5 महीने का मासूम बच्चा से लेकर वरिष्ठ नागरिक तक शामिल हैं।
पानी में सीवेज और खतरनाक बैक्टीरिया
महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज की लैब रिपोर्ट में पानी में सीवेज मिलने और जानलेवा बैक्टीरिया की पुष्टि हो चुकी है। कलेक्टर शिवम वर्मा और सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी ने माना कि पानी में बैक्टीरिया पाए गए हैं, हालांकि पूरी कल्चर रिपोर्ट अभी आना बाकी है।
पाइपलाइन लीकेज की पुष्टि
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और सांसद शंकर लालवानी भी यह स्वीकार कर चुके हैं कि पाइपलाइन लीकेज के कारण पानी में सीवेज मिला। भागीरथपुरा में हालात सबसे गंभीर हैं, जहां 16 बच्चों समेत 200 लोग अब भी अस्पताल में भर्ती हैं।
हाईकोर्ट, NHRC और जनहित याचिका
हाईकोर्ट ने इस मामले में दाखिल जनहित याचिका की अगली सुनवाई 6 जनवरी को तय की है। इंटरवीनर गोविंद सिंह बैस की ओर से मीडिया रिपोर्टिंग पर रोक की मांग की गई, लेकिन कोर्ट ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की।
उधर, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव से दो सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।
राजनीतिक हलचल तेज
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने इसे मुख्यमंत्री मोहन यादव के लिए परीक्षा की घड़ी” बताया है।।
राहुल गांधी का हमला
साफ पानी कोई अहसान नहीं, बल्कि जीवन का अधिकार है। इस अधिकार की हत्या के लिए BJP का डबल इंजन, लापरवाह प्रशासन और संवेदनहीन नेतृत्व जिम्मेदार है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!