जहरीले पानी मामले में सीएम का एक्शन: बड़े अफसरों पर गिरी गाज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के भागीरथपुरा में दूषित पानी के मामले ने मध्य प्रदेश की सियासत में भूचाल ला दिया है। 15 मौतों और सैकड़ों लोगों के बीमार होने की घटना को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बेहद गंभीरता से लिया है।
सीएम ने अपना 'रौद्र रूप' दिखाते हुए न केवल नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव को पद से हटा दिया, बल्कि दो वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
लापरवाही पर सीएम का कड़ा प्रहार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनता की जान से खिलवाड़ करने वाली किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सस्पेंड होने वाले अधिकारियों में अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया और पीएचई (PHE) के प्रभारी अधीक्षण यंत्री संजीव श्रीवास्तव शामिल हैं।
सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने मुख्य सचिव और अन्य उच्चाधिकारियों के साथ इस पूरे प्रकरण की समीक्षा की। अपर मुख्य सचिव की रिपोर्ट के आधार पर यह सख्त कदम उठाए गए हैं। इसके साथ ही, इंदौर नगर निगम में खाली पड़े महत्वपूर्ण पदों को तत्काल भरने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
मेडिकल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सिस्टम की संवेदनहीनता तब और उजागर हो गई जब महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज की लैब रिपोर्ट सामने आई। रिपोर्ट में आधिकारिक तौर पर पुष्टि हुई है कि पाइपलाइन के पानी में सीवेज (गंदगी) मिला हुआ था। कलेक्टर शिवम वर्मा और CMHO डॉ. माधव हसानी ने स्वीकार किया है कि पानी में घातक बैक्टीरिया पाए गए हैं।
अधिकारियों में मचा हड़कंप
इंदौर जैसे 'स्वच्छ' शहर में इस तरह की घटना ने बुनियादी सुविधाओं पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि सीएम के इस 'सर्जिकल स्ट्राइक' जैसे एक्शन से अधिकारियों में हड़कंप है, लेकिन भागीरथपुरा के निवासियों का कहना है कि यह कार्रवाई अगर शिकायतों के वक्त हुई होती, तो आज कई मासूम जानें बच सकती थीं।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!