बस कंडक्टर की दरिंदगी, युवती से दुष्कर्म करने की कोशिश: कोचिंग से लौटते समय दोस्ती के जाल में फंसाया; रीजनल पार्क में की घिनौनी हरकत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इंदौर–महू के बीच बस के कंडक्टर ने 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा को बहला-फुसलाकर दोस्ती के जाल में फंसाया, फिर ब्लैकमेलिंग, मारपीट और दुष्कर्म जैसी घिनौनी हरकतों को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने आरोपी बस कंडक्टर को हिरासत में ले लिया है।
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह दो माह से बैंकिंग की तैयारी के लिए इंदौर में कोचिंग आ-जा रही थी। कोचिंग से छुट्टी के बाद वह अक्सर श्रीराम बस से घर लौटती थी। इसी दौरान 24 दिसंबर को बस के कंडक्टर/हेल्पर अल्ताफ पिता कल्लू शेख निवासी महू ने बातचीत शुरू की और फोन की बैटरी लो होने का बहाना बनाकर युवती के मोबाइल से मिस कॉल कर उसका नंबर हासिल कर लिया। इसके बाद आरोपी लगातार फोन कर दोस्ती और बात करने का दबाव बनाने लगा। युवती द्वारा नंबर ब्लॉक करने पर उसने धमकियां देना शुरू कर दीं।
धर्म परिवर्तन की बातें भी कहीं-आरोपी ने युवती को डराया कि रोज इंदौर आना-जाना है, रास्ते से उठा ले जाएगा। डर के चलते पीड़िता को फिर उससे बात करना पड़ी। आरोपी ने शादी का दबाव बनाया और धर्म परिवर्तन की बातें भी कहीं। 31 दिसंबर को आरोपी ने युवती को रीजनल पार्क बुलाया।
चोइथराम चौराहे से ऑटो में बैठाकर पार्क ले गया। वहां सुनसान जगह देखकर शौचालय में ले जाकर अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर मारपीट की और जबरदस्ती शारीरिक शोषण करने का प्रयास किया।
पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाया, जिसके बाद आरोपी धक्का देकर फरार हो गया।
संबंधित समाचार

भीषण सड़क हादसा:40 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस खंती में पलटी; मची चीख-पुकार

उपचुनाव के रुझानों में बंगाल में BJP को बढ़त:तमिलनाडु में TVK आगे; पुडुचेरी में NDA समर्थित उम्मीदवार जीते

कोर्ट पहुंची शाहरुख की अर्जी:आपत्ति की भनक लगी तो वापस ली

गैंगस्टर के साथ डिजाइनर भी हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ:गुर्गा रोहित बनासिया बना जरिया; रवि चिकलिस ने भी डाली डिजाइन

सीजेआई की सख्त टिप्पणी:‘मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं’; दिल्ली में प्रदर्शन से पहले मेट्रो-रेल पर पाबंदियां

MP में पतंजलि गाय के घी का सैंपल फेल:बिक्री पर रोक; खाद्य विभाग ने स्टॉक वापस लेने के दिए आदेश

100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!:टीएनसी नक्शे में 12 मीटर सड़क दर्ज फिर भी रास्ता बंद करने की शिकायत

इतने डीएसपी अधिकारियों की नई पोस्टिंग:गृह विभाग ने जारी किए तबादला आदेश

भारतीय मूल की न्यायविद को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार:रंगभेद विरोधी कार्यकर्ताओं की कानूनी पैरवी में अहम योगदान

20 साल फर्जीवाड़े की नींव पर पढ़ाया:संविदा शिक्षक भर्ती घोटाला

युवक की चाकू मारकर हत्या:आधा घंटा तड़पता रहा; आक्रोशित लोगों ने फोरलेन पर शव रखकर किया चक्काजाम

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:मध्यप्रदेश में 14% ही रहेगा ओबीसी आरक्षण; 27 फीसदी रिजर्वेशन की मांग खारिज

पावर का अफसरी लिंक:मैनेजर सरकार पर भारी

पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे:गंदगी में पक रहे थे केक; बेकरी का लाइसेंस कर दिया निलंबित

नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं:अहिल्या सेना हुई तैयार; स्कूलों और कॉलेजों में अब तक 22 से अधिक आत्मरक्षा शिविर लगाए जा चुके

MP में 7500 करोड़ का निवेश:यहां लगेगी टेक्सटाइल इकाई; इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!